Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

विकासखंड बेमेतरा के ग्राम ढोलिया, नगर पालिका बेमेतरा के बेसिक ग्राउंड गांधी भवन वार्ड नं. 04 व विकासखण्ड साजा के ग्राम घिवरी में समाधान शिविर आज


 विकासखंड बेमेतरा के ग्राम ढोलिया, नगर पालिका बेमेतरा के बेसिक ग्राउंड गांधी भवन वार्ड नं. 04 व विकासखण्ड साजा के ग्राम घिवरी में समाधान शिविर आज


बेमेतरा 12 मई 2026/-
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 13 मई को जनपद पंचायत बेमेतरा के ग्राम पंचायत ढोलिया (शास. पूर्व मा. शाला) में समाधान शिविर आयोजित किया गया है। ग्राम मोहतरा ख, लावातरा, धनगांव, अतरिया, मरका, झालम, झाल, केवाछी, चारभाठा, ढोलिया, बिलई, पंडरभट्टा, पेन्ड्रीतराई, नरी, मुलमुला, खाम्ही, बाराडेरा, चदनू, मुटपुरी एवं केशतरा ग्राम पंचायत के लिए यह शिविर आयोजित किया गया है, इसी प्रकार विकासखण्ड साजा के ग्राम पंचायत घिवरी (शास. हाई स्कूल) में समाधान शिविर आयोजित किया गया है। ग्राम खुरूसबोड आर, सैगोना, कारेसरा, गर्रा, घिवरी, सौरी, खाती, हरदास डगनिया, पतोरा हाटरांका बरगा केशतरा, गडुवा, खैरझिटी कला, हथमुडी, पदमी, पदुमसरा एवं किरकी ग्राम पंचायत के लिए यह शिविर आयोजित किया गया है, इसी प्रकार नगर पालिका परिषद बेमेतरा में वार्ड क्रमांक 01 से 07 बेसिक ग्राउण्ड गांधी भवन वार्ड 04 बेमेतरा में यह शिविर आयोजित किया गया है। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे निर्धारित किया गया है।
समाधान शिविर में विभिन्न योजनाओं से पात्र अनेक हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। शिविर में प्राप्त आवेदनों का यथासंभव निराकरण किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। शिविर में शासन द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने ग्रामीण जनों को शिविर में उपस्थित होकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |