Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

विकसित संकल्प अभियान खरीफ 2026


 विकसित संकल्प अभियान खरीफ 2026 : मुर्किल में किसानों को मिली आधुनिक खेती की जानकारी, कृषि जागरूकता शिविर में उमड़ी भागीदारी


एमसीबी/18 मई 2026/
जिले के भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुर्किल में “विकसित संकल्प अभियान खरीफ 2026” के तहत कृषि जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल प्रबंधन तथा शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मुर्किल के सरपंच श्री लखन प्रताप सिंह, जी.आर. सिंह चौहान एसएडीओ भरतपुर, श्री धरमजीत भगत एडीओ कोटाडोल, रमाकांत सिंह आरएईओ कोटाडोल, एवीएफओ अरविंद कुमार तथा एमयूवी डॉ. नीला सिंह की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने किसानों से सीधे संवाद कर कृषि उत्पादन बढ़ाने, समय पर बीज उपचार, उर्वरक प्रबंधन तथा प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में कुल 30 किसानों ने भाग लिया, जिनमें 4 महिला कृषक एवं 25 पुरुष कृषक शामिल रहे। वहीं 25 आदिवासी किसानों और 1 पिछड़ा वर्ग के कृषक की सहभागिता दर्ज की गई। किसानों ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, तकनीकी सलाह और खेती से जुड़ी समस्याओं पर जानकारी प्राप्त कर शिविर को उपयोगी एवं लाभकारी बताया।
विकसित संकल्प अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को जागरूक कर आत्मनिर्भर और उन्नत कृषि की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |