Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुशासन तिहार बना ग्रामीणों के लिए राहत का माध्यम


 सुशासन तिहार बना ग्रामीणों के लिए राहत का माध्यम

 वृद्ध किसान रामनाथ चंद्रवंशी का रकबा संशोधन संबंधी समस्या का हुआ समाधान
मौके पर ही कृषक चंद्रवंशी को उपलब्ध कराया गया भू-अभिलेख किताब

गरियाबंद, 14 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत मरौदा स्थित विख्यात भूतेश्वर नाथ धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान ग्राम सढौली निवासी किसान रामनाथ चंद्रवंशी की वर्षों पुरानी समस्या का मौके पर समाधान किया गया।
किसान रामनाथ चंद्रवंशी ने अपनी कृषि भूमि के 1.48 हेक्टेयर रकबा संशोधन के लिए आवेदन किया था। जिला प्रशासन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आवश्यक सुधार कर उन्हें संशोधित अभिलेख उपलब्ध कराया। अपनी समस्या के समाधान से प्रसन्न किसान रामनाथ चंद्रवंशी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पिछले तीन वर्षों से सोच रहे थे कि इस उम्र में आखिर कहां जाएं, किससे मिलें और अपनी समस्या का समाधान कैसे कराएं। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें पटवारी और तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाने की चिंता सताती थी। लेकिन सुशासन तिहार की पहल से केवल एक आवेदन देने पर ही उनका कार्य सरलता से पूर्ण हो गया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार जैसे आयोजन ग्रामीणों, बुजुर्गों और आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। क्योंकि प्रशासन स्वयं गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और उनका निराकरण कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |