बेलटुकरी में जल जीवन मिशन की पेयजल योजना का निरीक्षण, ग्रामीणों से ली फीडबैक
गरियाबंद
17 मई 2026/ जिले के विकासखंड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम बेलटुकरी में
राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के मिशन संचालक श्री के.के. सोन तथा एरिया ऑफिसर
श्री उमेश भारद्वाज द्वारा पेयजल योजना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान
उन्होंने गांव में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं का जायजा लेते
हुए ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजना के लाभों की जानकारी ली।
निरीक्षण
के दौरान अधिकारियों ने घर-घर जाकर एफएचटीसी (फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप
कनेक्शन) का अवलोकन किया तथा हितग्राहियों से चर्चा कर जल आपूर्ति की
स्थिति और योजना से हुए लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही जल
बंधन कार्यक्रम एवं जलप्रदाय व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।
कार्यक्रम
में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली। इस अवसर पर जल बहिनी समूह
द्वारा वाटर टेस्टिंग प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया गया, जिसका अधिकारियों
ने अवलोकन कर सराहना की। ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के माध्यम से
उन्हें स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे दैनिक जीवन में
काफी सुविधा हुई है।
इस
दौरान कलेक्टर श्री बी.एस. उईके, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर,
अतिरिक्त मिशन संचालक श्री ओंकेश चंद्रवंशी, अधीक्षण अभियंता श्री समीर
गौड़ सहित अन्य विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच, सचिव एवं बड़ी संख्या
में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

