Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अवैध उत्खनन पर खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई


 अवैध उत्खनन पर खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई

उत्खनन करते पाए गए एक चैन माउटेंन का किया गया जब्त

गरियाबंद, 22 मई 2026/कलेक्टर श्री बीएस उइके के निर्देशानुसार तहसील राजिम अंतर्गत् ग्राम चौबेबांधा में पैरीनदी क्षेत्र में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन की शिकायत प्राप्त होने पर खनिज विभाग, राजस्व विभाग राजिम तथा पुलिस विभाग राजिम के संयुक्त टीम द्वारा 20 मई 2026 को जांच किया गया। जांच के दौरान अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर 01 चैन माउटेंन मशीन को जब्त कर सुरक्षार्थ के लिए थाना प्रभारी थाना पाण्डुका की अभिरक्षा में रखा गया है।
अवैध उत्खननकर्ता के वाहन पर खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम 1957 एवं छ०ग० गौण खनिज नियम 2015 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जाएगी। जिला में हो रहे खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए टास्कफोर्स समिति द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |