Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बिजली उत्पादन बढ़ाये बिना ईवी लेने की सलाह हास्यपद, बत्ती गुल और लो वोल्टेज की गम्भीर समस्या तो पहले ठीक कर ले


 बिजली उत्पादन बढ़ाये बिना ईवी लेने की सलाह हास्यपद, बत्ती गुल और लो वोल्टेज की गम्भीर समस्या तो पहले ठीक कर ले


प्रदेश में बिजली संकट जितनी बिजली है उतने में तो घरों के लाइट ठीक से जल नही रहे फिर ईवी कैसे चार्ज होगी

रायपुर/22 मई 2026।
सरकारी विभागों एवं आम जनता को ईवी लेने की सलाह को हास्यपद करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार ईंधन संकट के चलते सरकारी विभागों एवं आम जनता को ईवी लेने की सलाह दे रही है लेकिन बिजली उत्पादन को बढ़ाने के दिशा में कोई योजना नहीं बना रही है, ऐसे में सरकार की सलाह हास्यपद एवं जिम्मेदारी से भागना है। वर्तमान में जितना बिजली उत्पादन हो रहा है उतने में शत-प्रतिशत घरों में पर्याप्त सप्लाई नहीं हो रहा है। बिजली कटौती, लो वोल्टेज की गम्भीर समस्या से प्रदेश जूझ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में 6 से 7 घंटा तो शहरी क्षेत्रों में 2 से 3 घण्टा बिजली बंद हो रही है। जनता परेशान है फिर सरकार इस प्रकार उलजुलूल सलाह क्यों दे रही है?

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश बिजली उत्पादन मामले में सरप्लस राज्य है फिर बिजली कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या क्यों है? इसका जवाब सरकार को देना चाहिये? सोलर पैनल को बढ़ावा दिया जा रहा है लेकिन अभी तक सोलर पैनल के बेहतर परिणाम नजर नहीं आ रहा है, सोलर से बिजली उत्पादन के दावे किए जा रहे है लेकिन बिजली कटौती, लो वोल्टेज पर बिजली विभाग मौन है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार बिजली आपूर्ति में भेदभाव कर रही है, ग्रामीण क्षेत्रो की जनता को बिजली के अधिकार से वंचित कर रही है। बिजली की कमी जब तक दूर नहीं हो जाती। ईवी  खरीदने की सरकारी सलाह बड़ी ग्रामीण आबादी के साथ अन्याय है, सरकार बिजली उत्पादन बढ़ाया जाए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रो में पर्याय बिना भेदभाव बिजली की आपूर्ति करे, तभी ईवी का प्रमोशन करे।

धनंजय सिंह ठाकुर

वरिष्ठ प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
मोबाइल 9826196728

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |