Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार के तहत हितग्राही को मिला निःशुल्क मछली पकड़ने का जाल


 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार के तहत हितग्राही को मिला निःशुल्क मछली पकड़ने का जाल

10 वर्षों से मछली पालन कार्य से जुड़े दुर्गाराम कुंजाम को मिली बड़ी राहत

गरियाबंद, 21 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार के अंतर्गत आम नागरिकों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न ग्रामों में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में छुरा विकासखंड के ग्राम कनसिंघी में आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में ग्राम झलकीपानी निवासी दुर्गाराम कुंजाम को राज्य पोषित योजना अंतर्गत निःशुल्क मछली पकड़ने का जाल वितरित किया गया। दुर्गाराम पिछले 10 वर्षों से मछली पालन कार्य से जुड़े हुए हैं तथा इसी माध्यम से अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।
हितग्राही ने बताया कि अब तक उन्हें मछली पकड़ने के लिए किराए के जाल का उपयोग करना पड़ता था। जिससे अतिरिक्त आर्थिक भार उठाना पड़ता था। शासन द्वारा निशुल्क जाल उपलब्ध कराए जाने से अब उन्हें मछली पकड़ने एवं विक्रय कार्य में सुविधा होगी तथा उनकी आय में भी वृद्धि होने की संभावना है। दुर्गाराम कुंजाम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंच रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |