Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गरियाबंद पुलिस द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 150वी जयंती के अवसर पर गांव-गांव जाकर हाट,बाजारों में किया जा रहा है, जन जागरूकता।

गरियाबंद पुलिस द्वारा  सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 150वी जयंती के अवसर पर गांव-गांव जाकर हाट,बाजारों में  किया जा रहा है, जन जागरूकता।

विवरण - गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव-गांव जाकर साप्ताहिक बाजार एवं हाट बाजारों में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आमजनो को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज थाना पांडुका,थाना फिंगेश्वर, थाना मैनपुर पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न पहल पर जागरूक किया गया। 


इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनों को कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा और डिजिटल सुरक्षा, डायल 112, नशे के दुष्प्रभाव,यातायात नियम के प्रति सजग बनाना था।

कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया गया। सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप) का उपयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। सभी को समझाया गया कि वे किसी भी अपरिचित व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी या तस्वीरें साझा न करें।

महिला सुरक्षा और 'अभिव्यक्ति ऐप' का महत्व

महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर कड़ी चर्चा करते हुए पुलिस टीम ने आपातकालीन स्थिति से निपटने के तरीके सिखाए। छत्तीसगढ़ पुलिस की विशेष पहल 'अभिव्यक्ति ऐप' के बारे में जानकारी देते हुए उपस्थित महिलाओं के मोबाइल में अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया। 

साथ ही आपातकालीन सेवा डायल 112 के त्वरित उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया।

यातायात नियम और नशे के दुष्प्रभावों पर मार्गदर्शन

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट लगाने और नशे की हालत व कम उम्र में वाहन न चलाने की समझाइश दी गई। 

इसके अलावा, समाज में बढ़ रहे नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई।यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |