Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कांग्रेस नकटी के ग्रामीणों के साथ खड़ी है


कांग्रेस नकटी के ग्रामीणों के साथ खड़ी है


पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित वरिष्ठ नेता पहुंचे नकटी के प्रभावितों से मिलने

रायपुर/30 जून 2026।
कांग्रेस नकटी के ग्रामीणों के साथ खड़ी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व मंत्री शिव डहरिया, पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, राजेन्द्र पप्पू बंजारे सहित वरिष्ठ नेता नकटी के प्रभावितों से मिलने पहुंचे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नकटी में गरीबों के घर उजाड़े जाने का कांग्रेस विरोध करती है। 40 सालों से लोग घर बनाकर रह रहे है, सरकार दूसरे जगह विधायकों की कालोनी बना सकती है। नया रायपुर में आप 1 रू. फीट में सैकड़ों एकड़ जमीन एलॉट कर सकते है। वहां पर विधायक कालोनी बना लेते। सरकार गरीब विरोधी है। यह अत्याचार है। हम गरीबों को तत्काल व्यवस्थापित करने की मांग करते है। जिनका मकान तोड़े है, उनको मकान बना कर दे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि परपीड़क भाजपा सरकार की कार्रवाई के कारण नकटी गांव के अनेक गरीब परिवारों के आशियाने उजड़ गए। गरीब और कमजोर वर्गों पर होने वाले किसी भी प्रकार के अन्याय को स्वीकार नहीं किया जा सकता। प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा। कांग्रेस पार्टी उनके न्याय और अधिकारों की इस लड़ाई में हर कदम पर साथ है।
सुशील आनंद शुक्ला
अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |