Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कांकेर में भारी बारिश : पुलिया पार करते वक्त मोटरसाइकिल बह गई, दो लोग बाल-बाल बचे

 


कांकेर में भारी बारिश : पुलिया पार करते वक्त मोटरसाइकिल बह गई, दो लोग बाल-बाल बचे

कांकेर। जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा से नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगहों पर पुल और पुलियाओं के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे लोगों की आवाजाही खतरों से खाली नहीं है।

सरोना क्षेत्र के लेंद्रा गांव में शुक्रवार को ऐसी ही घटना घटी। यहां एक पुलिया पर पानी तेज बहाव के साथ गुजर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लोग पुलिया पार करने लगे। पानी का दबाव इतना तेज था कि दोनों लोग संतुलन खो बैठे और पुलिया पार करने में सफल नहीं हो सके। हालांकि दोनों किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे, लेकिन उनकी मोटरसाइकिल बह गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी और लोगों को चेताया कि इस तरह की स्थिति में पुल-पुलिया पार करने की कोशिश न करें। प्रशासन ने भी अपील की है कि भारी बारिश के दौरान लोग सावधानी बरतें और उफनते नालों से दूर रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |