Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सिमगा में अमित बघेल का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से की भेंट-मुलाकात।


 सिमगा में अमित बघेल का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से की भेंट-मुलाकात।


सिमगा। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल शनिवार को सिमगा पहुंचे। उनके नगर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अमित बघेल ने कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।

इसके बाद उनका काफिला ग्राम बसाकरा पहुंचा। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में अमित बघेल के आगमन को लेकर खासा उत्साह नजर आया। उन्होंने ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने और स्थानीय स्तर पर गतिविधियों को विस्तार देने पर जोर दिया।

बसाकरा के बाद अमित बघेल कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने कबीर साहेब जी के दर्शन किए और नारियल भेंट कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

अमित बघेल के पूरे दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। स्वागत के दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |