Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

इंडिया स्किल्स कॉम्पिटिशन 2026-27 के लिए युवाओं से पंजीयन की अपील

 इंडिया स्किल्स कॉम्पिटिशन 2026-27 के लिए युवाओं से पंजीयन की अपील



बिलासपुर। इंडिया स्किल्स कॉम्पिटिशन 2026-27 के अंतर्गत युवाओं को अपने कौशल एवं प्रतिभा का प्रदर्शन करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 63 विभिन्न कौशल क्षेत्रों में भाग लेने के लिए युवाओं का पंजीयन Skill India Digital Hub (SIDH) पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।


इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को उभरती तकनीकों, उद्योगों की आवश्यकताओं तथा विभिन्न कौशल क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। पात्र युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की गई है।


आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI), कोनी, बिलासपुर द्वारा अपने वर्तमान प्रशिक्षणार्थियों के साथ-साथ संस्था के भूतपूर्व प्रशिक्षणार्थियों एवं पूर्व छात्रों तक भी इस महत्वपूर्ण सूचना को पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पात्र युवा इस अवसर का लाभ उठा सकें।


संस्था की ओर से भूतपूर्व प्रशिक्षणार्थियों से अपील की गई है कि वे अपने संपर्क में आने वाले पात्र युवाओं को भी India Skills Competition 2026-27 की जानकारी देकर पंजीयन के लिए प्रेरित करें।


यह जानकारी प्राचार्य श्री नवीन कुमार साहू, आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कोनी, बिलासपुर द्वारा दी गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |