Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सांसद खेल महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक



सांसद खेल महोत्सव में अधिक से अधिक खिलाड़ियों को करें शामिल - कलेक्टर

गरियाबंद 06 अक्टूबर 2025/ सांसद खेल महोत्सव 2025 के सफल आयोजन की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री बीएस उइके ने समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने अधिक से अधिक पंजीकृत खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। इस जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रखर चन्द्राकर, अपर कलेक्टर श्री नवीन भगत, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत धीर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का सफल आयोजन हमारे युवाओं एवं विद्यालयीन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र की खेल संस्कृति को सुदृढ करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल हैं। इस आयोजन में जिले के युवा एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से भाग ले। अंतर सकुल स्तरीय प्रतियोगिता एवं संकुल स्तर के प्रतियोगिताएँ हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सबधित जनपद पंचायत तथा मुख्य नगर पालिका एवं मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, सबंधित नगर पालिका एवं नगर पंचायत नोडल अधिकारी होंगे। विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताएँ हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। इस आयोजन के संचालन का दायित्व अंतर संकुल स्तरीय प्रतियोगिता एवं सकुल स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन संचालन का दायित्व समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित बीआरसी तथा संबंधित संकुल समन्वयक का होगा। विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन संचालन का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित जनपद सीईओ का होगा।
कलेक्टर ने सभी पंचायत सचिवों को गांव-गांव में मुनादी कर खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खेल महोत्सव में दो आयु वर्गों (14 से 19 वर्ष एवं 19 से 24 वर्ष) के लिए कबड्डी, खो-खो एवं वॉलीबॉल जैसे सामूहिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। वहीं व्यक्तिगत खेलों में 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊँची कूद, बैडमिंटन एवं गेड़ी दौड़ शामिल होंगे। एकल खेलों में तीन आयु वर्ग (14-17, 18-20 एवं 21-24 वर्ष) के खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल महोत्सव का आयोजन पहले संकुल स्तर पर किया जाएगा। फिर विधानसभा और आखिर में लोकसभा स्तर पर किया जाएगा। जिले में 10 संकुलों में प्रतियोगिताएं होंगी।
फोटो - सांसद खेल महोत्सव बैठक

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |