Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कलेक्टर ने विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण


 लेक्टर ने विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री उइके धान खरीदी केन्द्र गरियाबंद, पोंड़ एवं पाण्डुका में पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
किसानों से धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाष्त नहीं की जाएगी: कलेक्टर श्री उइके
गरियाबंद 19 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री बीएस उइके ने आज समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी का निरीक्षण करने धान खरीदी केन्द्र गरियाबंद, पोंड़ एवं पाण्डुका पहुंचे। इस दौरान उन्होनें केन्द्र में धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों से किसानों से सुचारू तरीके से धान खरीदी की सुविधाओं का भी मूल्याकंन किया। धान खरीदी केन्द्र में उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान का नमी मापकर देखा, साथ ही धान की बोरियों में भी हाथ लगाकर नमी आदि की जांच की, साथ ही अपने सामने ही धान तौलाई का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि किसानों के धान तौलाई में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं आनी चाहिए, इसके लिए समिति में सुचारू व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों से धान खरीदी पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। लापरवाही पाये जाने पर संबंधितांे के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने धान बेचने में किसानों को किसी भी परेशानी न हो, यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी श्री अरविंद दुबे, डीएमओ श्री किशोर चंद्रा, सहायक आयुक्त सहकारिता सुश्री महेश्वरी तिवारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री उइके ने गरियाबंद, पोंड़ एवं पाण्डुका धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में धान आवक रजिस्टर पंजी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, किसानों के ऋण पुस्तिका की जानकारी, आर्द्रतामापी यंत्र, पुराने, नये बारदाने, छाया-पानी की जानकारी सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने आये किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें धान बेचने की व्यवस्थाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में स्वयं ही बोरों में रखे धान के नमी स्तर आर्द्रतामापी यंत्र से जांचा और भरे हुए धान बोरों के वजन दोबारा कराया। इस पर तौल में सही वजन करने को कहा। उन्होंने समिति के कर्मचारियों को किसानों के धान निर्धारित मात्रा में तौलने के निर्देश देते हुए कहा कि धान तौलने, भरने, स्टेकिंग करने में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। प्रतिदिन धान खरीदी होने के उपरांत उसे सिलाई कर स्टेकिंग कराये। जहां कहीं अनियमितता है, उसे सुधार करे। उन्होंने संबंधित अधिकारी को स्टॉक वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने किसानों से अपील की कि वे भी अपने धानों को साफ-सफाई कर एवं सुखाकर धान खरीदी केन्द्रों में बेचने के लिए लाए।  विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अब तक पंजीकृत किसानों से 46 हजार क्विंटल से भी अधिक की धान खरीदी की जा चुकी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |