Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

राजिम कुंभ कल्प 2026 धर्म, आस्था और संस्कृति का त्रिवेणी संगम


 राजिम कुंभ कल्प 2026 धर्म, आस्था और संस्कृति का त्रिवेणी संगम

1 फरवरी से 15 फरवरी तक होगा मेला का आयोजन
राज्यपाल श्री रमेन डेका 1 फरवरी को करेंगे शुभारंभ

गरियाबंद, 31 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ के प्रयाग के नाम से प्रसिद्ध राजिम में माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक राजिम कुंभ कल्प का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी राजिम कुंभ कल्प नया मेला स्थल चौबे बांधा राजिम में होगा। राजिम कुंभ (कल्प) 1 फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा। राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर 1 फरवरी को कुंभ कल्प का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल सहित रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, कुरूद विधायक श्री अजय चन्द्राकर, राजिम विधायक श्री रोहित साहू, बिन्द्रनवागढ़ विधायक श्री जनक ध्रुव, अभनपुर विधायक श्री इन्द्रकुमार साहू, जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर गौरीशंकर कश्यप, नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष श्री महेश यादव, नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के अध्यक्ष श्रीमती ओमकुमारी साहू, जनपद पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष श्रीमती इन्द्राणी साहू, नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष श्री रिखीराम यादव, नगर पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र धनराज सूर्यवंशी, नगर पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष श्रीमती लिलेश सुरेश साहू, नगर पंचायत कोपरा के अध्यक्ष श्री रूप नारायण साहू एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में होगा।
शुभारंभ समारोह में विशिष्ट अतिथि दंडी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज, शंकराचार्य आश्रम रायपुर, राजेश्री महंत श्री रामसुंदर दास जी महाराज, स्वामी श्री राजीव लोचन दास जी महाराज, आचार्य स्वामी श्री राकेश जी महाराज, आर्य समाज प्रमुख छत्तीसगढ़, संत श्री कौशलेन्द्र रामजी महाराज, अध्यक्ष राम नाम संत समाज, सारंगढ़, बालयोगेश्वर बालयोगी श्री रामबालक दास जी महाराज, पटेश्वर धाम बालोद, महंत सर्वेश्वर दास जी महाराज, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय संत समिति, संत श्री परमात्मानन्द जी महाराज, गोरखपुर धाम पेंड्रा, मध्यप्रदेश, संत श्री गोकुल गिरि जी महाराज, लोमस ऋषि आश्रम राजिम, प्रजापिता ब्रह्मकुमार नारायण भाई, प्रजापिता ब्रहमकुमारी हेमा बहन, राजिम, दंडी स्वामी श्री सच्चिदानंद तीर्थ जी महाराज, श्री चक्रमहामेरुपीठम मुंगेली, महंत श्री नरेन्द्र दास जी महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री निर्माेही अखाड़ा, स्वामी श्री विराम देवाचार्य जी महाराज, साध्वी महंत प्रज्ञा भारती जी महाराज जबलपुर, मध्यप्रदेश, महंत श्री उमेशानंद गिरी जी महाराज, श्री सिद्धिविनायक आश्रम राजिम, संत श्री विचार साहेब जी महाराज, श्री कबीर संस्थान गोबरा नवापारा, रायपुर, स्वामी डॉ. राजेश्वरानन्द जी महाराज, श्री सुरेश्वर महादेव पीठ रायपुर, संत श्री युधिष्ठिर लाल जी महाराज, शदाणी दरबार रायपुर, महंत बी.आर. जोशी, सतनाम पंथ, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी पुष्पा बहन, नवापारा गरियाबंद सहित सम्माननीय संत विशिष्टि अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
राजिम कुंभ कल्प में प्रतिदिन शाम 6ः30 बजे महानदी आरती का आयोजन किया जायेगा। इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 4 बजे से एवं संध्या 7 बजे से कार्यक्रम स्थल मुख्य मंच, नया मेला स्थल चौबे बांधा राजिम में होगा। इसी तरह 9 से 11 फरवरी 2026 को संत श्री गुरूशरण जी महाराज (पण्डोखर सरकार) का संत समागम स्थल त्रिवेणी संगम राजिम में सत्संग दरबार आयोजित होगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक सत्संग दरबार का आयोजन होगा।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |