Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत गरियाबंद से 94 श्रद्धालुओं का दल रवाना

 जिला जनसंपर्क कार्यालय, गरियाबंद



श्री रामलला दर्शन योजना के तहत गरियाबंद से 94 श्रद्धालुओं का दल रवाना
जनप्रतिनिधियों ने दो श्रद्धालु बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
यात्रा में निःशुल्क दर्शन, रहने-खाने और सुरक्षा की रहेगी पूरी व्यवस्था

गरियाबंद 28 जनवरी 2026/ राज्य शासन द्वारा लोगों को अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ दर्शन कराने के लिए श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत दर्शनार्थियों को अयोध्या धाम में श्री रामलला का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। साथ ही काशी विश्वनाथ का भी भ्रमण कराया जा रहा है। शासन द्वारा प्रत्येक जिलों से चयन कर सभी श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से उन्हें रामलला के दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज नगरपालिका अध्यक्ष श्री रिखिराम यादव, वरिष्ठ नागरिक श्री अनिल चन्द्राकर, श्री सुरेन्द्र सोनटेके, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री डी.पी ठाकुर सहित ने गरियाबंद जिले से भी दर्शनार्थियों से युक्त 2 बसों को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से श्रीरामलला दर्शन अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। जिले के कुल 94 दर्शनार्थी आज रवाना हुए। इस दौरान अतिथियों ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। 94 श्रद्धालुओं में उनके देख-देख के लिए 4 अनुरक्षक भी शामिल है। चयनित तीर्थ यात्रियों को बस से रायपुर के लिए रवाना किया गया। रायपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन द्वारा श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम की यात्रा के लिए ले जाया जाएगा। यात्रा पश्चात तीर्थयात्रियों की जिला वापसी होगी।
        गरियाबंद जिले से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं ने राज्य शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अयोध्या धाम जाकर प्रभु श्रीराम जी के दर्शन का अवसर मिलेगा, जिससे वे अत्यंत आनंदित हैं। श्रद्धालुओं की अयोध्या जाने की इच्छा पूरी करने वाली इस योजना के लिए जिले के श्रद्धालु ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। निःशुल्क यात्रा के साथ खाने, पीने और रहने की भी व्यवस्था की गई है। इससे श्रद्धालुओं पर कोई आर्थिक बोझ भी नही बढ़ेगा। उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत् श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा। जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एक्सपर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेंगे।
फोटो- रामलला दर्शन रवाना
--00-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |