Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

घरेलू हिंसा घटनाओं को छिपाएं नहीं, बल्कि इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें।

 गरियाबंद पुलिस द्वारा रजत जयंत समारोह के द्वितीय दिवस आज यातायात जगरूका के साथ घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, लैंगिक उत्पीडन, पॉक्सो एक्ट, सायबर सुरक्षा के संबंध में थाना क्षेत्रों में स्कूल/कॉलेज एवं हाट बजार में जन जागरूका कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


विवरण- रजत जयंत समारोह 2025-26 के अवसर पर जिला गरियाबंद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रों में यातायात जगरूका के साथ घरेलू हिंसा,छेड़छाड़, लैंगिक उत्पीडन, पॉक्सो एक्ट, सायबर सुरक्षा के संबंध में स्कूल/कॉलेज एवं हाट बजार में जन जागरूता का आयोजन किया गया है। 

                 इस अवसर पर लितेश  सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात के द्वारा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेल्मेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोड में चलने वाले दो पहिया वाहनों में सवार राहगिरों के द्वारा हेल्मेट नही लवाने वालों को हेल्मेट वितरण किया गया। साथ ही वाहन चलाते समय नियमित रूप से वाहन चलाते समय हेल्मेट लगाने के संबंध में समझाईस दिया गया।

                   इसी क्रम में थाना स्तर पर पॉक्सो एक्ट के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों और उनके लिए बने सख्त कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच और बैड टचः स्कूली बच्चों को खेल-खेल में ’सुरक्षित स्पर्श’ और ’असुरक्षित स्पर्श’ के बीच अंतर समझाया जा रहा है, ताकि वे किसी भी अप्रिय घटना को पहचान सकें और समय पर सूचना दे सकें। स्कूल एवं कॉलेज छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा जो विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा कैसे किया जाता है। उसके संबंध में भी बताया गया। 

                  सायबर सुरक्षा सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों एवं महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों से बचाव के उपाय भी साझा किया गया।

                   


 घरेलू हिंसा घटनाओं को छिपाएं नहीं, बल्कि इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें। ताकि संबंधित के के विरूद्ध उचित और वैधानिक कार्यवाही की जा सके। 

                     यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |