Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का सड़कों पर संघर्ष,


 महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का सड़कों पर संघर्ष,मनरेगा बचाओ संग्राम’ और धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर गरियाबंद में प्रदर्शन 


गरियाबंद।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मनरेगा बचाओ संग्राम और किसानों के हित में धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले भर में विरोध प्रदर्शन किया। गरियाबंद मुख्यालय के तिरंगा चौक में कांग्रेस ने प्रदर्शन के साथ सांकेतिक चक्काजाम कर सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताया।


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के चलते मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना को कमजोर किया जा रहा है। मनरेगा कानून में बदलाव और इसके स्वरूप को बदलने के प्रयासों को कांग्रेस ने गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता के अधिकारों पर सीधा हमला बताया।


कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि धान खरीदी की समय-सीमा कम होने से हजारों किसान आज भी अपनी उपज बेचने से वंचित हैं। ऐसे में धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाना किसानों की मजबूरी नहीं, अधिकार है। इसी मांग को लेकर प्रदेशभर में एक साथ आंदोलन किया गया।


छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 30 जनवरी को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और सांकेतिक चक्काजाम आयोजित किया गया। रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से जारी निर्देशों के तहत यह आंदोलन महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर किया गया।


कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने मनरेगा के अधिकारों से छेड़छाड़ बंद नहीं की और धान खरीदी की तिथि नहीं बढ़ाई, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |