गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिले के मंडल प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की सूची जारी की है। इस सूची में सभी मंडलों के लिए अनुभवी पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती मिलेगी। भाजपा जिला संगठन के जिला प्रभारी अमित चिमनीनी की सहमति से जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने मंडल के प्रभारी सह प्रभारी की घोषणा की।
जारी सूची के अनुसार मंडल प्रभारी गरियाबंद में चंद्रशेखर साहू, राजिम में डॉ. आशीष शर्मा, फिंगेश्वर में मुरलीधर सिन्हा तथा कोपरा में प्रभारी ईश्वर साहू एवं सह प्रभारी अजय रोहरा को दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार छुरा में प्रीतम सिन्हा, खड़मा में प्रभारी जगदीश यादव एवं सह प्रभारी शिवांगी चतुर्वेदी, मलेवांचल में पारस ठाकुर, बिंद्रानवागढ़ में सुरेंद्र सोनटेके तथा मैनपुर में गुरुनारायण तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा मंडल प्रभारी गोहरापदर में योगेश शर्मा, कांदाडोंगर में पुनीत राम सिन्हा, देवभोग में प्रभारी पदुलोचन जगत एवं सह प्रभारी सीताराम यादव तथा झाखरपारा में प्रभारी मनीष सिन्हा एवं सह प्रभारी योगीराम माखन कश्यप को संगठन की कमान सौंपी गई है।
जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने सभी प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे संगठन के विस्तार के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को गति देते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया है।
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि वितरण से हितग्राहियों में खुशी
भाजपा नेताओं ने कहा– मोदी की गारंटी को पूरा कर रही सुशासन की विष्णुदेव सरकार
गरियाबंद। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत हितग्राहियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरित किए जाने पर जिलेभर में खुशी का माहौल देखा गया। योजना की एकमुश्त राशि मिलने से भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक संबल मिला है और उनके जीवन स्तर में सुधार के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति भी प्रदान करेगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला महामंत्री डॉ आशीष शर्मा और मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना गरीब, भूमिहीन और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। इस योजना से गरियाबंद के 17 हजार 575 पात्र हितग्राही लाभान्वित हुए हैं, जिनके बैंक खाते में 17 करोड़ 57 लाख 50 हजार की राशि डीबीटी के माध्यम से राशि दी गई। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन की दिशा में लगातार काम हो रहा है और मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारा जा रहा है। भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान कर सरकार ने यह साबित किया है कि वह गरीबों के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए गंभीर है। उन्होंने आगे कहा कि इस योजना से हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिला है, जिससे उनके दैनिक जीवन में आर्थिक मजबूती आएगी। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है और आने वाले समय में भी ऐसे जनहितकारी फैसले लिए जाते रहेंगे।
राशि प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने भी सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी और इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। योजना के तहत मिली राशि से वे अपनी जरूरी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन की विष्णुदेव सरकार जनता के विश्वास पर खरी उतर रही है और मोदी की गारंटी को पूरी मजबूती के साथ लागू किया जा रहा है।

