मा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले संविधान निर्माता डॉ, बाबासाहेब आंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह के पदाधिकारी
April 11, 2026
मा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले संविधान निर्माता डॉ, बाबासाहेब आंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह के पदाधिकारी
14 अप्रैल को 135 वीं जयंती के अवसर पर संविधान निर्माता डॉ, बाबासाहेब आंबेडकर जी की नवनिर्मित 21 फिट विशाल प्रतिमा का मा, मुख्यमंत्री जी द्वारा होगा अनावरण,
दिनांक 10/04/2026 शुक्रवार को संविधान निर्माता डॉ, बाबासाहेब आंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह समिति के पदाधिकारियों ने सीएम हाउस में मा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से सौजन्य मुलाकात कर 14 अप्रैल को सार्वजनिक जयंती समारोह में मुख्य अतिथि एवं चौक में लगी बाबासाहेब की नवनिर्मित 21 फिट ऊंची विशाल प्रतिमा का अनावरण करने हेतु आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा रायपुर, डोंगरगढ़, दल्लीराजहरा, भिलाई आदि शहरों से आये पदाधिकारी, जिसमे आयुष्यमान महादेव कावरे जी, दिलीप वासनिकर जी, एस, आर ,कान्डे जी, विनोद खाण्डेकर जी,भोजराज गौरखेडे़ जी, के, एन, कान्डे जी, बेनीराम गायकवाड, संजय गजघाटे, अनिल खोब्रागड़े, प्रकाश रामटेके, दिलीप रागासे, राहुल रामटेके, सूनील वान्द्रे, मदनलाल मेश्राम,श्रीमती वर्षा बागडे़, सौरभ जागृत, अनुप खेलकर,जीवन सुर्यवंशी अयश खांडेकर भारतीय बौद्ध महासभा रायपुर के अध्यक्ष प्रकाश रामटेके ने जानकारी देते हुए कहा की समाज द्वारा बाबासाहेब आंबेडकर जी नई विशाल प्रतिमा की मांग की गई थी जो 2024 में कांग्रेस की सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री मा,भुपेश बघेल जी द्वारा बाबासाहेब की 21 फिट विशाल प्रतिमा की घोषणा की गई थी जो इस वर्ष अनावरण को लेकर समाज में भारी उत्साह है, शहर के सभी वार्ड के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, और रैली प्रभारीयों से निवेदन किया की सभी वार्डों की रेलियां समय का ध्यान रखते हुए बाबासाहेब आम्बेडकर प्रतिमा के पास जल्द से जल्द आने का कष्ट करे।
भवदीय:
प्रकाश रामटेके अध्यक्ष
भारतीय बौद्ध महासभा रायपुर।
मो, 9425516521

