Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुक्तिधामों में शवदाह के लिए पालिका करेगी निःशुल्क लकड़ी व कंडे की व्यवस्था


 मुक्तिधामों में शवदाह के लिए पालिका करेगी निःशुल्क लकड़ी व कंडे की व्यवस्था

 बुजुर्गों को पालिका लाने ले जाने चलेगी महतारी एक्सप्रेस
 नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने प्रस्तुत किया 93 करोड़ 76 लाख 81 हज़ार के शहर विकास का बजट


नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू की अध्यक्षता में आज परिषद की बैठक के दौरान पालिका के वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश किया गया। पालिका अध्यक्ष श्री साहू ने अनुमानित राशि 93 करोड़ 76 लाख 81 हज़ार का बजट प्रस्तुत करते हुए नागरिक सुविधाओं पर विशेष फोकस किया है। पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने साफ संकेत दिया है कि महासमुंद नगर पालिका शहर की जनता की सुविधाओं और विकास पर केंद्रित होकर काम करेगा। जिन योजनाओं पर अमल किया जा सकता है, उन प्रमुख विषयों को प्राथमिकता दी गई है। पालिका अध्यक्ष श्री साहू द्वारा प्रस्तुत यह बजट बुजुर्गों, गरीबों के हित तथा शहर के बुनियादी ढांचे को और मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक बजट के रूप में देखा जा रहा है। 
आज के बजट में नगर के तीनों मुक्तिधामों में शवदाह हेतु निःशुल्क लकड़ी एवं कंडे की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। इस पहल से गरीब शोक ग्रस्त परिवारों को संबल मिलेगा। इसके अलावा नपाध्यक्ष ने नगर के विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए बजट में शामिल किया है। जिसमें प्रमुख रूप से नगर में पशुओं की सेवा हेतु पालिका द्वारा निःशुल्क गौ सेवा रथ (वाहन) प्रारंभ करने, बुजुर्गों को पालिका कार्यालय तक आवागमन हेतु महतारी एक्सप्रेस की व्यवस्था, विठोबा टॉकीज के सामने माकड़े दुकान के पास भव्य महामाया प्रवेश द्वार निर्माण, संजय कानन के सामने व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण, कांग्रेस भवन के बाजू पुराना पानी टंकी के पास व्यावसायिक कॉम्लेक्स निर्माण, पालिका दफ्तर में नागरिक सुविधा केंद्र, राजस्व भवन निर्माण, गुरु गोविंद सिंह उद्यान का उन्नयन एवं उद्यान में शहीदएआजम भगत सिंह जी की प्रतिमा स्थापना, पालिका कार्यालय में ई ऑफिस की व्यवस्था, सुभाष नगर व पीतियाझर बस्तियों के मध्य मुक्तिधाम निर्माण, नयापारा के सभी स्लम एरिया में ट्यूबलर पोल एवं प्रकाश व्यवस्था आदि सहित कुल 19 बड़े कार्यों के लिए 93 करोड़ 76 लाख 81 हज़ार रुपए का अनुमानित बजट पेश किया गया है। 
इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्री साहू सहित नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, सभापति श्रीमती ज्योति रिंकू चंद्राकर, जय कुमार देवांगन, जितेंद्र देवनारायण ध्रुव, पार्षद राहुल आवड़े, सीता टोंडेकर, विकी मुस्ताक खान, श्रीमती जरीना हाफिज कुरैशी, धनेंद्र विक्की चंद्राकर, कल्पना सूर्यवंशी, नीरज चंद्राकर, बड़े मुन्ना देवार, चंद्रशेखर बेलदार, श्रीमती भारती चंद्राकर, पवन पटेल, भाऊ राम साहू, पीयूष अमृत साहू, श्रीमती शुभ्रा मनीष शर्मा, धनेश्वरी सोनाधार सोनवानी, महेंद्र जैन, हाफिज कुरैशी सहित विभागीय अधिकारी , कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |