Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गरियाबंद पुलिस द्वारा 04 लाख 50 रूपये के हीरों के साथ तीन हीरा तस्करों को किया गया गिरफ्तार।*

 गरियाबंद पुलिस द्वारा 04 लाख 50 रूपये के हीरों के साथ तीन हीरा तस्करों को किया गया गिरफ्तार।



🚨 *आरोपियों के द्वारा 09 नग हीरा अपने पास रख कर ग्राहकों का कर रहे थे, तलाश ।*


🚨 *थाना मैनपुर एवं स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही।*


विवरण- दिनांक 15.05.2026 को अवैध हीरा परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ था। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मैनपुर एवं स्पेशल टीम के द्वारा घटना स्थल रवाना हो कर मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल जीरो पांईट सीकासार जाने का रास्ता के पास एक महिला एवं दो पुरूष अपने पास अवैध रूप से बहुमुल्य हीरा जैसा चमकीला खनिज पदार्थ रख कर ग्राहक का इंतजार करते खडे थे। पुलिस टीम एवं गवाह के साथ घटना स्थल पहुच कर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही कर मौके पर आरोपी महिला 01) भानुमति यादव की तलाशी लेने पर कब्जे से 05 नग, आरोपी कुशल नेताम के कब्जे से 02 नग, आरोपी अर्जुन पाण्डे के कब्जे से 02 नग कुल 09 नग छोटे बडे चमकीले बहुमुल्य खनिज पदार्थ किमती 4,50,000 रूपये को समक्ष गवाहन के विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 303(2),3(5) बीएनएस, 21(4) खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम 1957 अपराध धारा सदर का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

  प्रकरण के महिला आरोपी 01) भानुमति यादव पति घासीराम यादव उम्र 38 वर्ष ग्राम मोहंदा थाना मैनपुर जिला गरियाबंद 02) कुशल नेताम पिता दलगंजन नेताम उम्र 25 वर्ष ग्राम पीपल कन्हार थाना पीपरछेड़ी जिला गरियाबंद, 03) अर्जुन पाण्डे पिता लैबानो पाण्डे उम्र 51 वर्ष साकिन बेगरपारा थाना मैनपुर जिला गरियाबंद के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। 

 

*गिरफ्तार आरोपी-*

01) भानुमति यादव पति घासीराम यादव उम्र 38 वर्ष ग्राम मोहंदा थाना मैनपुर जिला गरियाबंद 

02) कुशल नेताम पिता दलगंजन नेताम उम्र 25 वर्ष ग्राम पीपल कन्हार थाना पीपरछेड़ी जिला गरियाबंद, 03) अर्जुन पाण्डे पिता लैबानो पाण्डे उम्र 51 वर्ष साकिन बेगरपारा थाना मैनपुर जिला गरियाबंद 


*जप्त सामग्री -*

09 नग छोटे बडे चमकीले बहुमुल्य खनिज पदार्थ किमती 4,50,000 रूपये

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |