गरियाबंद पुलिस द्वारा 14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
💥 *कार्यवाही थाना गरियाबंद* ।
*गरियाबंद -* नशे के विरुद्ध *नया सवेरा* अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबीर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो आज दिनांक को मुखबीर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी गरियाबंद द्वारा अपनी टीम के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री एवं पिलाने वाले संदेही आरोपी मुखबीर द्वारा बताए गए सूचना के आधार पर ग्राम केशोडार आरोपी के घर के आंगन में रेड की कार्यवाही किया। जिसमें आरोपी के कब्जे से कुल 14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 2800/- रूपये के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। पकड़े गये संदेही आरोपी से अपना नाम पूछे जाने पर अपना नाम आरोपी- *गोपाल राम कमार पिता फुलुराम कमार उम्र 25 वर्ष निवासी केशोडार थाना गरियाबंद, जिला गरियाबंद (छ. ग.)* का होना बताया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
*गिरफ्तार आरोपी*-
1) गोपाल राम कमार पिता फुलु राम कमार उम्र 25 वर्ष निवासी केशोडार थाना गरियाबंद, जिला गरियाबंद (छ. ग.)।
*जप्त सामग्री*
01) 14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 2800/- रूपये ।

