Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान अंतर्गत जिले में 18 से 25 मई तक शिविर का होगा आयोजन

 जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान अंतर्गत जिले में 18 से 25 मई तक शिविर का होगा आयोजन

कलेक्टर श्री उइके ने सभी जनप्रतिधियों से सहयोग कि अपील की
गरियाबंद, 18 मई 2026/ भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 18 से 25 मई 2026 तक जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान जिले के जनजातीय ग्रामों एवं आदि सेवा केन्द्रों में जनसुनवाई, स्वास्थ्य शिविर, ग्राम भ्रमण, पौधारोपण, योजनाओं का संतृप्तिकरण, हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण एवं जन जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

कलेक्टर श्री बीएस उइके ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |