Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गरियाबंद में 19 मई को रोजगार मेला, 75 पदों पर होगी भर्ती


 गरियाबंद में 19 मई को रोजगार मेला, 75 पदों पर होगी भर्ती


गरियाबंद, 13 मई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, रायपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा 19 मई 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला कार्यालय परिसर में प्रातः 10 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होगा।
रोजगार मेले में निजी प्रतिष्ठान स्वतंत्र माइक्रो फायनेंस प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर तथा एन.आई.आई.टी. प्राइवेट लिमिटेड, स्मृति नगर जुनवानी, भिलाई (दुर्ग) द्वारा फील्ड ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर एवं असिस्टेंट मैनेजर (ट्रेनी) के कुल 75 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक ऐसे आवेदक, जिन्होंने न्यूनतम 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक की योग्यता प्राप्त की है, वे अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी अंकसूची एवं प्रमाण पत्रों की मूलप्रति व छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ई-रोजगार पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07706-241269 एवं मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |