Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु सामान्य प्रेक्षक नियुक्त


 त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु सामान्य प्रेक्षक नियुक्त


गरियाबंद, 13 मई 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उप निर्वाचन मई 2026 के लिए जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर को गरियाबंद जिले के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में पंच के 15 पद एवं सरपंच के 1 रिक्त पद हेतु उप निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा। जिसके लिए विकासखंड गरियाबंद के ग्राम पंचायत नांगाबुड़ा, विकासखंड देवभोग के ग्राम पंचायत माहूलकोट, विकासखंड छुरा के ग्राम पंचायत करकरा, रजनकट्टा, पीपरछेड़ी, सेम्हरा, पण्ड्रीपानी गोंड़ तथा विकासखंड मैनपुर के ग्राम पंचायत हरदीभाठा, भेजीपदर, गुरजीभाठा (अ) वार्ड क्रमांक 7 एवं 8, सगड़ा, गुरजीभाठा (टी), बुड़गेलटप्पा, कोयबा एवं खरीपथरा में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारी एवं शिकायतें सामान्य प्रेक्षक के मोबाइल नंबर 94063-78849 पर उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |