Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गरियाबंद जिले में खरीफ 2026 की तैयारी को लेकर खाद भंण्डारण सुनिश्चित


 

गरियाबंद जिले में खरीफ 2026 की तैयारी को लेकर खाद भंण्डारण सुनिश्चित
सहकारी समितियों में खाद-बीज का सुव्यवस्थित भंडारण व वितरण प्रारंभ
किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता

गरियाबंद, 20 मई 2026/ गरियाबंद जिला कृषक प्रधान क्षेत्र है। जिसके दृष्टिगत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कलेक्टर श्री बीएस उइके ने समस्तय सहकारी समितियों में कृषि विभाग को खाद के पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश पर जिले में खरीफ वर्ष 2026 की तैयारियां कृषि विभाग एवं सहकारिता के माध्यम से सहकारी समितियों में बीजों का भंडारण एवं वितरण प्रारंभ हो चुका है। समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है, जिसका वितरण शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार किया जा रहा है। वर्तमान में सहकारी क्षेत्रों में कुल 17,446 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक भंडारित है। जिसमें यूरिया 9,808 मी.टन, डीएपी 2,084 मी.टन, एसएसपी 2,279 मी.टन, एमओपी 1,034 मी.टन एवं एनपीके 2,241 मी.टन शामिल हैं। इसके साथ ही नैनो यूरिया 10,511 बोतल तथा नैनो डीएपी 8,323 बोतल भी उपलब्ध है। इन उर्वरकों का वितरण धान, मक्का, दलहन-तिलहन, कोदो-कुटकी तथा रागी सहित विभिन्न फसलों के लिए अनुशंसित मात्रा के अनुसार किसानों को उनकी आवश्यकता एवं भूमि रकबे के अनुरूप नियमित रूप से किया जा रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री ने किसानों को भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखने हेतु संतुलित उर्वरक उपयोग करने की अपील की है। साथ ही साथ कृषि विभाग द्वारा हरी खाद, जैव उर्वरक एवं नील-हरित शैवाल के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उर्वरक वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित रखने एवं जमाखोरी रोकने के उद्देश्य से शासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिले के सभी किसान भाइयों से अपील है कि वे किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें, और समस्या की स्थिति में अपने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सहकारी समिति या जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष (9977106777, 7987538588) से सीधे संपर्क करें। शासन द्वारा खाद वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है तथा किसानों को समय पर आवश्यकतानुसार उर्वरक उपलब्ध कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |