Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुशासन तिहार में वृद्धजनों को मिला सहारा


 सुशासन तिहार में वृद्धजनों को मिला सहारा

समाज कल्याण विभाग द्वारा 76 वर्षीय भगवान दास वैष्णव एवं 79 वर्षीय बिसाहू राम को प्रदान की गई छड़ी

गरियाबंद, 20 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत छुरा विकासखंड के ग्राम कनसिंघी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों को छड़ी आदि सामग्री प्रदान कर सहयोग दिया। बढ़ती उम्र के साथ चलने-फिरने में होने वाली कठिनाइयों एवं सहारे की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ग्राम कनसिंघी निवासी 76 वर्षीय भगवान दास वैष्णव एवं 79 वर्षीय बिसाहू राम को छड़ी प्रदान की गई।
शिविर में कलेक्टर श्री बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक श्री नीरज चंद्राकर तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर ने दोनों वृद्धजनों को छड़ी प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। सहायक सामग्री प्राप्त कर दोनों हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के प्रति आभार जताया। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचाया जा रहा है। जिससे आमजन को समय पर सहायता एवं संबल प्राप्त हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |