Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत झरगॉव में जिला स्तरीय समाधान शिविर आयोजित


 सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत झरगॉव में जिला स्तरीय समाधान शिविर आयोजित

20 गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक
जनसमस्या निवारण  शिविर   में 934 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त
 अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही हुआ समाधान
 
गरियाबंद, 14 मई 2026/ राज्य सरकार के मंशानुरूप प्रदेशभर में सुशासन तिहार 2026 के तहत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए गरियाबंद जिले के सभी विकासखण्डों के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम झरगॉव स्थित हाई स्कूल परिसर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आसपास के 20 गांवों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुँचे और अपनी समस्याएँ एवं मांगें प्रस्तुत कीं। शिविर के दौरान कुल 934 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 308 मांग एवं 26 आवेदन शिकायत से संबंधित थे। प्राप्त आवेदनों में से अधिकांश का निराकरण स्थल पर ही त्वरित रूप से किया गया, जिससे लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन की सरकार है। पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं के लाभ को पहुंचाने के लिए लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिससे हर नागरिक को सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि सभी विभागीय अधिकारी यहॉ नागरिकों की मांग, समस्या एवं शिकायतों को सुनने के लिए उपस्थित हुए है। उन्होंने नागरिकों से अपील कि की सभी अपनी समस्याओं का निराकरण के लिए अधिकारी-कर्मचारियों के समक्ष रखें। जिससे उनके परेशानियों का निराकरण किया जा सके।
कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने कहा कि प्रशासन नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए यहॉ मौजूद है। उन्होंने सभी नागरिकों से राशन कार्ड का ई-केवाईसी कराने, आयुष्मान कार्ड बनवाने और शासन की अन्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से अनेक योजनाओं का लाभ समय पर और सरल तरीके से लोगों तक पहुंच रहा है। शिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष मोईना नेताम, पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी, एसडीएम हितेश्वरी बाघे स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर में अधिकारियों ने स्टाल लगाकर लोगों की मांग, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त कर निराकरण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इनमें महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 05 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और 02 बच्चों का अन्नप्रासन्न करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। मत्स्य विभाग ने पात्र हितग्राहियों को मछली पकड़ने के जाल प्रदान किए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |