Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तीन वर्षीय युवराज के उपचार में प्रशासन की त्वरित पहल


 तीन वर्षीय युवराज के उपचार में प्रशासन की त्वरित पहल

मालफॉर्मेशन बीमारी के लिए किया गया अस्पताल में भर्ती
डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में की जा रही है सर्जरी की तैयारी

गरियाबंद, 14 मई 2026 / ग्राम पंचायत बोईरगांव के आश्रित ग्राम बेहराडीह निवासी 3 वर्षीय बालक युवराज नेताम की गंभीर बीमारी मालफॉर्मेशन का उपचार स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। वर्ष 2024-25 में चिरायु टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बच्चे में इस बीमारी का प्रारंभिक पता लगाया गया था तथा टीम द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार भी प्रदान किया गया था। प्राथमिक उपचार के उपरांत परिजनों द्वारा बच्चे को डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया था। जहाँ चिकित्सकों ने नियमित फॉलो-अप के निर्देश दिए थे। किंतु समय पर फॉलो-अप नहीं होने के कारण बच्चे की बीमारी में जटिलता बढ़ गई।
     इस दौरान कलेक्टर श्री बीएस उइके द्वारा बच्चे के उपचार हेतु तत्काल आवश्यक निर्देश दिए गए तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एस. नवरत्न के मार्गदर्शन में चिरायु टीम द्वारा 14 मई 2026 को बालक युवराज नेताम को पुनः डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया है। जहाँ मालफॉर्मेशन बीमारी की सर्जरी की तैयारी की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवरत्न ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराने के लिए उसे डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल एवं सर्जरी की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चे के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और उसे पूर्णतः स्वस्थ करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |