Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नशामुक्ति केन्द्र में 30 दिवस निःशुल्क पुनर्वास एवं उपचार की सुविधा


 नशामुक्ति केन्द्र में 30 दिवस निःशुल्क पुनर्वास एवं उपचार की सुविधा

273 हितग्राहियों को मिल चुका लाभ
योग, भोजन, आवासीय एवं चिकित्सा सुविधा निःशुल्क उपलब्ध

गरियाबंद, 22 मई 2026/ जिले में संचालित एकीकृत नशामुक्ति पुनर्वास केन्द्र में नशे से पीड़ित व्यक्तियों के लिए 01 माह का निःशुल्क पुनर्वास एवं उपचार कराया जा रहा है। यह केन्द्र डाकबंगला वार्ड क्रमांक 08, जनपद पंचायत गरियाबंद के पीछे पिछले 02 वर्षों से संचालित है।
केन्द्र संचालक के अनुसार अब तक जिले के कुल 273 हितग्राहियों को नशामुक्ति हेतु 01 माह का पुनर्वास एवं उपचार उपलब्ध कराया जा चुका है, जिससे उन्हें लाभ मिला है तथा वे नशामुक्त हो चुके हैं। यह केन्द्र छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग से मान्यता एवं अनुदान प्राप्त है। केन्द्र में निःशुल्क योग, भोजन, आवासीय सुविधा, काउंसिलिंग एवं मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। जिले के लोगों से अपील की गई है कि नशे से प्रभावित व्यक्तियों को नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र गरियाबंद में भर्ती कराकर पुनर्वास का लाभ दिलायें। नशामुक्त हुए लाभान्वित व्यक्तियों के परिवारजनों द्वारा छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग एवं शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। योजना संबंधी जानकारी हेतु संस्था के संचालक श्री मनोज कुमार साहू से मोबाइल नंबर 8103509740 पर संपर्क किया जा सकता है।
--00--

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |