Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पुनः शुरू


 आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पुनः शुरू

ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से 7 अप्रैल तक किए जा सकेंगे आवेदन

गरियाबंद, 22 मई 2026/कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 02 एवं आंगनबाड़ी सहायिका के 04 पद, इस प्रकार कुल 06 रिक्त पद भरे जाने हैं। जिनमें सेक्टर पीपरछेड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत दलदली के आंगनबाड़ी केंद्र दैहानपारा और सेक्टर आमदी अंतर्गत ग्राम पंचायत बारूका के गांहदर में प्रत्येक दोनों केंद्रो के लिए 01-01 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका का भर्ती किया जाना है। इसी प्रकार सेक्टर बिन्द्रनवागढ़ के बिन्द्रनवागढ़ आंगनबाड़ी केन्द्र और सेक्टर गरियाबंद के ग्राम पंचायत पण्डरीपानी के भैसामुड़ा आंगनबाड़ी केन्द्र में 01-01 आंगनबाड़ी सहायिका के लिए भर्ती किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया ई-भर्ती पोर्टल डॉट इन के माध्यम से 25 मई 2026 से 08 जून 2026 तक चालू रहेगी। भर्ती से संबंधित जानकारी पोर्टल और महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |