Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

6 वर्षों से बंदोबस्त त्रुटि सुधार की मांग, ग्राम कस के ग्रामीणों ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से लगाई गुहार


 6 वर्षों से बंदोबस्त त्रुटि सुधार की मांग, ग्राम कस के ग्रामीणों ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से लगाई गुहार
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत कस में पिछले 6 वर्षों से राजस्व भूमि बंदोबस्त त्रुटि की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण अब शासन स्तर पर न्याय की उम्मीद लगाए हुए हैं। तहसीलदार कार्यालय से लेकर कलेक्टर जनदर्शन तक कई बार आवेदन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई।
ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि गांव में भूमि बंदोबस्त से जुड़ी त्रुटियों के कारण कई किसानों और भूमिधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्षों से राजस्व अभिलेखों में सुधार नहीं होने से ग्रामीण लगातार शासकीय कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही राजस्व विभाग की टीम गठित कर बंदोबस्त त्रुटियों का परीक्षण कराया जाएगा तथा आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएंगे।
मंत्री से मुलाकात के बाद ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की उम्मीद जताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
इस दौरान ग्राम कस भूमि सुधार समिति के सदस्य बलराम निषाद, सियाराम पटेल, संतोष ध्रुव, राम भरोसा, कन्हैया निषाद, सुरेंद्र यादव, रमेश कुमार निषाद एवं सरपंच प्रतिनिधि रविंद्र कुमार ध्रुव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |