Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुशासन तिहार में पांडुलिपि संरक्षकों का सम्मान


 सुशासन तिहार में पांडुलिपि संरक्षकों का सम्मान

दुर्लभ तालपत्र पांडुलिपियों को सहेजने वाले नागरिकों को मिला प्रशस्ति पत्र

गरियाबंद, 14 मई 2026/सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम मौंहाभाठा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में जिले की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर एवं दुर्लभ पांडुलिपियों को वर्षों से संरक्षित कर रखने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया। कलेक्टर बीएस उइके ने पांडुलिपि संरक्षण में योगदान देने वाले ग्रामीणों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।
ज्ञान भारतम् पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत जिले में ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए लगातार सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। इसी अभियान में ग्राम कोईचमुड़ा निवासी 75 वर्षीय डमरूराम नागेश द्वारा संरक्षित दुर्लभ तालपत्र पांडुलिपियों तथा ग्राम गोडरबाय निवासी दशमुराम द्वारा सुरक्षित रखे गए चिकित्सा संबंधी हस्तलिखित तालपत्रों को विशेष रूप से सराहा गया।
कलेक्टर ने कहा कि प्राचीन पांडुलिपियाँ हमारी संस्कृति, परंपरा, लोकज्ञान और इतिहास की अमूल्य धरोहर हैं। इन्हें संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि ऐसे नागरिकों का सम्मान समाज में सांस्कृतिक चेतना और विरासत संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |