बच्चे ही कल के भविष्य, समाज के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान - सांसद श्रीमती चौधरी
सांसद एवं विधायक ने शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत
सांसद एवं विधायक ने कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिल, विद्यार्थियों को गणवेश व पाठ्य पुस्तकों का किया वितरण
शाला प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम में बिन्द्रानवागढ़ विधायक श्री जनक धु्रव ने कहा कि प्रवेश उत्सव के माध्यम से यह सुनिश्चित करना है, कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। हर बच्चा स्कूल जाए, यह सर्वाेच्च प्राथमिकता में है। समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी से ही हम शिक्षित व आत्मनिर्भर बने। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही भविष्य की नींव है। स्कूल प्रारंभिक जीवन की दिशा तय करता है। उन्होंने सभी पालकों से आग्रह करते हुए कहा कि अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री बीएस उइके ने कहा कि शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने और पूरी लगन के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग रहने और उन्हें निरंतर विद्यालय भेजने की अपील की। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को गणवेश, पाठ्यपुस्तक एवं सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत कक्षा 9वीं के 05 बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, वरिष्ठ नागरिक श्री गोवर्धन मांझी, श्री अनिल चंद्राकर, कलेक्टर श्री बी.एस. उइके, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश चंद्राकर, ग्राम पंचायत मैनपुर की सरंपच श्रीमती हनिता नायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं पालकगण उपस्थित रहे।

.jpg)