Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पुलिस अधीक्षक के द्वारा ग्राम बारूका के महिलाओं को किया सम्मानित।


पुलिस अधीक्षक के द्वारा ग्राम बारूका के महिलाओं को किया सम्मानित।

🚨 *ग्राम बारूका के महिलाओं ने लिया संकल्प, नशा  मुक्त होगा हमारा गांव।*

🚨 *पुलिस के इस प्रोत्साहन से महिलाओं का हौसला हुआ, दो गुना।*


गरियाबंद- ग्राम बारूका के ग्रामीण अंचल में सामाजिक सुधार और नशामुक्ति की दिशा में ग्राम बारूका की महिलाओं ने एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है। गांव को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के लिए महिलाओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया है। महिलाओं के इस साहसिक कदम और सामाजिक जागरूकता की सराहना करते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया है। 

ग्राम बारूका की महिलाओं ने गांव में अवैध शराब की बिक्री, जुआ, सट्टा और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन को पूरी तरह बंद करने का बीड़ा उठाया है। पुलिस द्वारा गांव में सुरक्षा और निगरानी के लिए महिला कमांडो बनाई हैं, जो गांव में नशा करने या बेचने वालों पर नजर रखेंगी। 


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस हर कदम पर इन महिलाओं के साथ खड़ी है। ऐसी सामाजिक पहलों से अपराध मुक्त समाज की नींव मजबूत होती है। इस मुहिम को पूरे गांव का समर्थन मिल रहा है, जिससे गांव के माहौल में सकारात्मक बदलाव आना शुरू हो गया है। किसी भी समाज को नशा मुक्त बनाने में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। बारूका गांव की महिलाओं ने जो हिम्मत दिखाई है, वह अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा स्रोत है। अवैध नशा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्यवाही करेगी और महिलाओं की इस समिति को पूरा सुरक्षा कवच देगी। 

बारूका की महिलाओं ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस प्रोत्साहन से उनका हौसला दो गुना हो गया है। अब वे अपने गांव को पूरी तरह से नशा  मुक्त और सुरक्षित बनाकर ही दम लेंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |