Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

विधायक इन्द्र साव ने ग्राम पंचायत खैरा में ₹15 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन


विधायक इन्द्र साव ने ग्राम पंचायत खैरा में ₹15 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन


भटापारा। ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और विकास कार्यों को गति देने के संकल्प के साथ विधायक इन्द्र साव ने ग्राम पंचायत खैरा में ₹15 लाख की लागत से सी.सी. रोड सह नाली निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन। विधायक इन्द्र साव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गांवों के चहुंमुखी विकास से ही क्षेत्र की वास्तविक प्रगति संभव है। इस निर्माण कार्य के पूरा होने से ग्रामीणों को कीचड़ और जलभराव की समस्या से स्थाई रूप से मुक्ति मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने लंबे समय से लंबित इस मांग को पूरा करने के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सरपंच चुन्नी मुकेश साहू, उपसरपंच हालदार ध्रुव,पंचगण - बिसौनी ध्रुव, कुमारी ध्रुव, नीतू गोस्वामीजी, अजय पटेल, विरज भाई पटेल, राधे यादव, संतोष मानिकपुरी, प्रीति पटेल, हेमिन साहू, शत्रुहन यदु, सत्रोहन यादव, जनक राम साहू, बलराम साहू, छेदी सेन, पीला सेन, मनहरण  लाल साहू, गंगू पटेल, राम पटेल, गोत्रीय पटेल, गणेश ध्रुव, तरुण साहू खूबी साहू, डूबी साहू, हिमांशु वर्मा, कमलेश वर्मा, डोमन वर्मा, भूतेश्वर सेन, विजय यादव, भोला यादव,  भारी संख्या में माताएं-बहनें और युवा साथी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |