17 सितंबर को 25 लाख दीयों से जगमगाएगा रायपुर का मरीन ड्राइव
रायपुर में 17 सितंबर की शाम एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत मरीन ड्राइव क्षेत्र में करीब 25 लाख दीये जलाए जाएंगे।
शाम 7 बजे होने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों का जायजा लिया है और अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और पार्किंग की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 17 सितंबर की शाम अपने हाथों में दीप लेकर इस विशेष अभियान में सहभागी बनें।

