Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

फिंगेश्वर क्षेत्र में फिर पहुंचा हाथी दल, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

 


फिंगेश्वर क्षेत्र में फिर पहुंचा हाथी दल, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने जारी किया अलर्ट


गरियाबंद। गरियाबंद वनमंडल के फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र में एक हाथी की मौजूदगी से आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग के अनुसार रविवार 6 सितंबर 2026 को हाथी क्रमांक 1GBME1 (चंदा दल) फिंगेश्वर सर्कल के खुड़सा बीट स्थित कक्ष क्रमांक पी-35 एवं 34 में मौजूद है।


वन विभाग की टीम के मुताबिक हाथी वर्तमान में चिन्हित लोकेशन से करीब 100 मीटर की दूरी पर आराम कर रहा है। क्षेत्र में हाथी द्वारा बिजा छाल, तेंदू जड़, चार छाल सहित अन्य वनस्पतियों को खाए जाने की जानकारी भी सामने आई है।


हाथी की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने खुड़सा, सिलयारी, बाहरा, गनियारी, फुलझर, जोगीडिपा, चरौदा, बहानाकाड़ी, छुईहा और जमाही गांवों को अलर्ट किया है। ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने तथा हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी गई है।


वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में फिलहाल फसल क्षति हुई है, जबकि मकान एवं अन्य संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वहीं अभी तक जनहानि की कोई सूचना नहीं है।


हाथी की निगरानी के लिए वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है। दल प्रमुख जतीराम कंवर (SCFO), अनिल राव कृदत्त, योगेश वर्मा, सरिता साहू, लुकेश साहू सहित सहायक दल के प्रदीप यादव, रवि महिलांग, नितिन साहू, तिलक साहू, कैलाश धीवर और वाहन चालक समारू साहू निगरानी एवं ग्रामीणों को सतर्क करने में जुटे हैं।


वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी की सूचना मिलने पर जंगल की ओर जाने से बचें, अकेले न निकलें और हाथी को देखने या उसके करीब जाने का प्रयास न करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |