यादव समाज की बैठक सम्पन्न हुई
ईश्वर यादव लिमेरा रायपुर को बैटरी युक्त सायकल प्रदान की गई
रायपुर | छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज महानगर ईकाई रायपुर की बैठक विगत दिनग्राम हथबंद रायपुर में मुख्य अतिथि सुन्दरलाल यादव शहर जिला अध्यक्ष रायपुर विशेष अतिथि बैशाखुराम यादव सचिव नरेश यादव संयुक्त सचिव, बलराम यादव युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं प्रमोद यादव रायपुर ग्रामीणपाली अध्यक्ष के सानिध्य में सम्पन्न हुई।
सर्व प्रथम भगवान शिरोमणी श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित से प्रारंभ हुई। सुन्दरलाल यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव के दिशा निर्देश में समाज को एक सूत्र में जोड़ने, समाज की सेवा करने और संस्कृति की रक्षा करने समाज की एकता संगठन की शक्ति की जानकारी दी। उन्होंने आगे बताया कि ग्राम हथबंद में विधायक निधि से यादव समाज का भवन निर्माण हेतु 05 लाख प्राप्त हुआ है जो निर्माणाधीन है बैठक का संचालन प्रमोद यादव एवं बलराम यादव ने किया । इस मौके में शंकर यादव मतवारी यादव प्रीतम यादव शत्रुघ्न यादव ओम प्रकाश पतिराम यादव आदि समाज प्रमुख उपस्थित रहे। उक्त जानकारी सुन्दर लाल यादव शहर अध्यक्ष ने दी।
कृपया प्रकाश नार्थ संप्रेषित ।
भवदीय
(सुन्दरलाल यादव)
शहर अध्यक्ष
मो. 94242.14231
रायपुर (छ.ग.)

