Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शिवसेना युबीटी प्रदेश सचिव के प्रथम आगमन पर जोरदार आतिशबाजी और भव्य स्वागत, विश्रामगृह में हुई बैठक संपन्न


 शिवसेना युबीटी प्रदेश सचिव के प्रथम आगमन पर जोरदार आतिशबाजी और भव्य स्वागत, विश्रामगृह में हुई बैठक संपन्न
गरियाबंद/छुरा, शिवसेना  (उध्दव बालासाहेब ठाकरे) के प्रदेश सचिव महेश वासुदेव दुबे के प्रथम नगर आगमन पर स्थानीय मेन चौक में कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश सचिव के आगमन पर पूरा क्षेत्र गगनभेदी नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भारी आतिशबाजी फटाका फोड़कर की, और फूलों की विशाल माला पहनाकर अपने नेता का अभूतपूर्व स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित जनसैलाब ने प्रदेश सचिव पर पुष्प वर्षा भी की। भव्य स्वागत के पश्चात् स्थानीय विश्रामगृह में एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वयं प्रदेश सचिव महेश वासुदेव दुबे ने की। इस बैठक में क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक, स्थितियों और शिवसेना के आगामी एजेंडे पर गहन मंथन किया गया। शिवसेना को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और युवाओं को आगे लाने के उद्देश्य से बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रदेश सचिव की सहमति से विभिन्न पदों के लिए ऊर्जावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। ब्लॉक अध्यक्ष मितेश शर्मा उपाध्यक्ष सेवकराम चक्रधारी कोषाध्यक्ष महेश्वर कंवर सचिव नीलकमल यादव संयोजक लक्ष्मीनाथ यादव को दी गई है। विश्रामगृह में उपस्थित सभी नवनियुक्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव महेश वासुदेव दुबे ने कहां की शिवसेना संस्थापक हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को गांव-गांव का दौरा कर जन-जन तक पहुंचाना और आमजनता के समस्या का निवारण कराना हमारा पहले कर्तव्य है और शिवसेना हमेशा  80% समाजसेवा और 20% राजनीति करती आ रही है और गरीब मजदूर किसान दबे-कुचले वर्गों के लिए संघर्ष कर उनको उनके  हक और अधिकार दिलाकर उनके सेवा करना ही हमारे लक्ष्य है आज पार्टी ने नई जिम्मेदारी आप लोगों को दी है वहां सिर्फ पद नहीं बल्कि, जनता की सेवा का माध्यम है उन्होंने पूरी कार्यकारिणी को एकजुट होकर कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारी ने एक स्वर में संकल्प लिया, कि वह क्षेत्र से हर प्रकार के अन्याय अत्याचार शोषण और दमन को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार है। इस गरिमामयी अवसर पर शिवसेना (उध्दव बालासाहेब ठाकरे) के कार्यों से प्रभावित होकर क्षेत्र के लोचनसिंह ठाकुर अंकित बघेल विश्वराज शोरी चंदन ध्रुव डिगेंद्र लहरे धनेश्वर यादव ईश्वर सोनी हीरालाल यादव लक्ष्मण शर्मा दुष्यंत डहरिया डगेश्वर दीवान योगेंद्रकुमार ठाकुर अमित साहू मुकेश साहू महेश्वर दीवान सहित 50 युवाओं ने शिवसेना का दामन थामा। और शिवसेना के विचारधारा को गांव-गांव जन- जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |