Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गरियाबंद में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे विशिष्ट अतिथि


 गरियाबंद में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे विशिष्ट अतिथि

17 सितंबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ अवसर पर जिले में होगा विशेष आयोजन

गरियाबंद 16 सितम्बर 2026/ राज्य शासन द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 17 सितम्बर को प्रदेश के विभिन्न जिलों में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 17 सितम्बर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में गरियाबंद जिले में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
      उल्लेखनीय है कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले में जनभागीदारी और जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ ही विभिन्न जागरूकता एवं सेवा गतिविधियां संचालित की जाएंगी। जिले में अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की३’ सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही विकासखंड स्तर पर शिविर एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |