बंगाली समाज ने I.O.C. राजहरा के नवनियुक्त मुख्य महाप्रबंधक श्री आनंद कुमार सिंह जी का किया स्वागत- बालोद जिला से भूपेंद्र श्रीवास की रिपोर्ट
September 16, 2026
बंगाली समाज ने I.O.C. राजहरा के नवनियुक्त मुख्य महाप्रबंधक श्री आनंद कुमार सिंह जी का किया स्वागत
राजहरा। बंगाली समाज राजहरा की ओर से I.O.C. राजहरा के नवनियुक्त मुख्य महाप्रबंधक श्री आनंद कुमार सिंह जी का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज की ओर से उन्हें गुलदस्ता एवं बंगाली समाज की स्मारिका (Souvenir) भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।
साथ ही आगामी शारदीय नवरात्रि के अवसर पर बंगाली समाज द्वारा आयोजित सार्वजनिक दुर्गा पूजा में श्री आनंद कुमार सिंह जी को सपरिवार शामिल होने हेतु आमंत्रित किया गया। आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए श्री आनंद कुमार सिंह जी ने दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए हर संभव सहयोग एवं सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर बंगाली समाज के अध्यक्ष श्री सुकान्तो मंडल, संरक्षक श्री गगन चंद्र पड्ड्या एवं श्री गौतम बेरा, सचिव श्री कनक बनर्जी एवं श्री मदन मैती, कोषाध्यक्ष श्री गौतम बोस, सह-सचिव श्री उत्तम नायक एवं श्री गौतम मैती तथा पूजा सचिव श्री जयन्तो चक्रवर्ती उपस्थित रहे।
बंगाली समाज की ओर से श्री आनंद कुमार सिंह जी को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।


