Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रांत सेन समाज कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ट के प्रदेश संयुक्त सचिव बनी दीपिका सेन


 प्रांत सेन समाज कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ट के प्रदेश संयुक्त सचिव बनी दीपिका सेन

(दीपिका है पाँच किलो मीटर मेराथन दौड़ मे नेशन गोल्ड मैडल विजेता है)


रायपुर (17.09.2025) रायपुर के आर्मी NCC कैंटीन मे लिपिक् के रूप मे पदस्थ श्रीमती दीपिका सेन को प्रांतीय अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ट के प्रांतीय संयुक्त सचिव रायपुर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक मे  बनाया गया हैं। ज्ञात हो को दीपिका सेन वर्तमान मे रायपुर मे NCC आर्मी कैंटीन् मे बिलिंग लिपिक के रुप् मे पदस्थ है। वे एक नेशनल मेराथन रनर है जो रेगुलर् 21 किलो मीटर दौड़ मे हिस्सा लेती है। उन्होंने विगत समय नेशनल मैराथन मे भाग लेकर पांच किलो मीटर दौड़ मे हिस्सा लेकर गोल्ड मैडल जिता हैं। प्रांतीय अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ट के बैठक मे आये अतिथियों प्रदेश अध्यक्ष श्री पुनीत राम सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आसुतोष श्रीवास, प्रदेश सचिव श्री भुवन लाल कौशिक, प्रदेश महासचिव श्री रुद्र कुमार सेन एवं समस्त आये सदस्यो द्वारा बधाई दिया गया। साथ हि प्रकोष्ट मे प्रदेश संयुक्त सचिव के रूप मे उनके शामिल होने पर प्रकोष्ट के प्रदेश् अध्यक्ष द्वारा कहा गया की यहा हमारे प्रकोष्ट के लिए बड़ी बात है की एक खेल मे राष्ट्रीय स्तर पर हमारे समाज का नाम रौसन् करने वाली बेटी ने गोल्ड मैडल  जिता है उनके हमारे कार्यकारिणी मे शामिल होने से अन्य खेल और विविध छेत्रों मे नाम रौशन करने वाले लोगो को प्रोत्साहन मिलेगा, वे सब भी समाज के साथ जुड़ने आगे आएंगे जिससे अन्य बच्चे जो कुछ कर गुजरना चाहते है उनका भी हौंसला बढ़ेगा। ज्ञात हो की श्रीमती दीपिका सेन के पिता जी वर्तमान् मे प्रांत सेन समाज छग के प्रदेश अध्यक्ष और डोंडी जनपद मे चार बार के जनपद सदस्य हैं। श्रीमती सेन के पति श्री नेकराम् सेन जी वर्तमान मे सुकमा जिला मे शिक्षक के रूप मे पदस्थ है और वर्तमान मे संकुल समन्वयक हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |