Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ट्राईफेड के सहायक प्रबंधक श्री खडाने ने आदि कर्म योगी अभियान के अंतर्गत चयनित ग्रामों का किया दौरा


ग्राम स्तर पर हो रहे नवाचार एवं कार्यों की सराहना की


गरियाबंद 27 सितम्बर 2025/ भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित आदि कर्म योगी अभियान के अंतर्गत जिला प्रभारी एवं ट्राईफेड के सहायक प्रबंधक  श्री पी.एम. खडाने ने विगत दिवस जिले के चयनित ग्रामों कोकड़ी, मजरकट्टा, नागाबुड़ा, डोंगरीगांव, कोदोबतर, कस, कोचबाय एवं घुटकूनवापारा का दौरा किया। 
इस अवसर पर उन्होंने अभियान से संबंधित प्रमुख गतिविधियों जैसे विलेज एक्शन प्लान, आदि सेवा केंद्र, ट्रांजेक्ट वॉक तथा विलेज विजन 2030 की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम स्तर पर किए जा रहे नवाचार और कार्यों की सराहना करते हुए उपस्थित ग्रामीणों, आदि साथी आदि सहयोगियों एवं ग्राम नोडल अधिकारियों को अभियान के सक्रिय संचालन का आह्वान किया।
श्री खडाने ने कहा कि आदि कर्म योगी अभियान का उद्देश्य स्थानीय संसाधनों, परंपराओं एवं संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ ग्रामों के सर्वांगीण विकास को गति देना है। इसके अंतर्गत तैयार किए जा रहे विलेज एक्शन प्लान भविष्य के लिए ग्राम विकास की ठोस रूपरेखा प्रस्तुत करते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |