Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

धान खरीदी केंद्र राजिम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुरू की गई धान खरीदी , सांसद, विधायक एवं कलेक्टर ने किया किसानों से धान खरीदी, धान बेचने आए किसानों का पुष्पमाला पहनाकर किया गया स्वागत

  धान खरीदी केंद्र राजिम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुरू की गई धान खरीदी

 सांसद, विधायक एवं कलेक्टर ने किया किसानों से धान खरीदी

धान बेचने आए किसानों का पुष्पमाला पहनाकर किया गया स्वागत

गरियाबंद, 15 नवंबर 2025/ प्रदेश के साथ-साथ आज से गरियाबंद जिले में किसानों का महापर्व धान खरीदी तिहार प्रारम्भ हो गया है। कृषक सहकारी समिति मर्यादित राजिम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक श्री रोहित साहू, छ.ग. राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू, छ.ग. खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा, नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री महेश यादव, जनपद अध्यक्ष फिगेंश्वर श्रीमती इंद्राणी साहू के आतिथ्य एवं कलेक्टर श्री बीएस उइके और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियों ने उपार्जन केंद्र में छत्तीसगढ़ महतारी और भगवान बलराम के छाया चित्र, तौल यंत्र का पूजा अर्चना दीप प्रज्ज्वलित व श्रीफल तोड़कर किसानों से धान खरीदी प्रारंभ किया। इस दौरान धान बिक्री करने आए किसानों को पुष्प हार से स्वागत किया गया।  
आज उपार्जन केंद्र राजिम में 05 किसानों से धान की खरीदी की गई। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मौके पर धान बोरे का तौल एवं धान की नमी का माप किया। 15 नवम्बर से 31 जनवरी 2026 तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। धान का किस्म पतला 2389.00 प्रति क्विंटल, मोटा 2369.00 प्रति क्विंटल एवं धान सरना 2369.00 प्रति क्विंटल की दर निर्धारित की गई है। जिले के 90 धान उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी होगी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के 83 हजार 445 कृषक पंजीकृत है।
धान खरीदी शुभारंभ पश्चात आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि 15 नवंबर से राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की तैयारी पूरी गति से की जा रही है। इसी कड़ी में जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में भी व्यवस्थाएँ सुदृढ़ की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है और किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश को आगे बढ़ाने के लिए जो विजन तय किया गया है, उसे राज्य सरकार जमीन पर उतार रही है। उन्होंने बताया कि शासन ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं सहित सभी वर्गों की चिंता कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के धान की खरीदी समय-सीमा के भीतर किया जाएगा साथ ही धान का उठाव और किसानों को उनका भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। यदि कहीं पर तौल, माप या व्यवस्थाओं में कमी पाई जाती है, तो प्रशासन और जनप्रतिनिधि तुरंत हस्तक्षेप कर उसे दूर करेंगे ताकि किसी भी किसान को असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि धान खरीदी सीजन के दौरान हर स्थिति पर सतर्क रहें और सुनिश्चित करें कि किसानों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो।
राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने कहा कि भुइंया के भगवान किसान के लिए बनाए गए योजना के तहत धान खरीदी का शुभारंभ किये है। उन्होंने सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं किसानों के हित में है। किसानों की प्रगति के साथ देश और प्रदेश की विकास जुड़ा है। सरकार जो कहती है उसे पूरा करती है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेहतर व्यवस्था के साथ खरीदी होगी। भगवान बिरसा मुंडा के जन्म जयंती पर यह शुभ कार्य प्रारंभ हुआ है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की किसान हितैषी सरकार ने किसानों के आर्थिक स्तर को ऊँचा उठाने के साथ समाज के हर वर्ग के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने धान खरीदी प्रारम्भ होने पर क्षेत्र के सभी किसानों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान छ.ग. राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू, छ.ग. खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा ने भी किसानों को संबोधित किया इस अवसर पर सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त सुश्री माहेश्वरी तिवारी, जिला खाद्य अधिकारी श्री अरविंद दुबे सहित सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान आसपास क्षेत्र के कृषक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |