Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती शताब्दी मनाई गईं



 छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती शताब्दी मनाई गईं
गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती शताब्दी के अवसर पर गुरुवार को जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर तथा अटल चौक, गरियाबंद में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इसके साथ ही भाजपा जिला कार्यालय में अटल जी के जीवन, विचारों और जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने अवलोकन किया जिसका शुभारंभ पूर्व सांसद और छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदू लाल साहू एव भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर  ने किया कार्यक्रम में वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व, कर्तृत्व और राष्ट्र समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।इस अवसर पर  पूर्व सांसद और छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदू लाल साहू ने कहा कि अटल जी ने राजनीति को सेवा और संस्कार से जोड़ा।उनकी सरलता, दूरदृष्टि और राष्ट्रीयता भाव आज भी हम सबके लिए प्रेरणा है।राष्ट्रहित उनके लिए सर्वोपरि रहा यही हमारी सबसे बड़ी सीख है।

भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर  ने कहा कि संगठन के निर्माण में अटल जी की भूमिका ऐतिहासिक रही उनकी नीतियों ने गांव, गरीब और किसान को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया।उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए हमें मिलकर कार्य करना होगा।

जिला महामंत्री आशीष शर्मा ने कहा कि अटल जी का जीवन संघर्ष, संकल्प और समर्पण की कहानी है।
उनका भाषण नहीं, बल्कि उनका व्यवहार ही सबसे बड़ी शिक्षा था।कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलते हुए समाजसेवा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

प्रदेश सह-संयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ मुरलीधर सिन्हा ने कहा कि सहकारिता, स्वावलंबन और समृद्ध भारत का विचार अटल जी की सोच में स्पष्ट दिखाई देता था। उनकी नीतियों ने विकास को जनआंदोलन बनाया।
हम सबको उनके आदर्शों को व्यवहार में उतारने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मंत्री सुरेंद्र,जिला प्रवक्ता राधेश्याम सोनवानी सोनटेके मंडल अध्यक्ष सुमित पारख धनराज विश्वकर्मा आशिफ मेमन वरिष्ठ नेता घनश्याम सिन्हा बलदेव सिंह हुंडल अनूप भोसले नंदा स्वामी पद्मशाली मिलेश्वरी साहू बिंदु सिन्हा फ़ारूख़ चौधरी प्रहलाद ठाकुर विष्णु मरकाम सरला उइके रेणुका साहू वंश गोपाल सिन्हा शेषनारायण गजभिए अशोक राजपूत सागर मयानी प्रशांत मानिकपुरी अमित वखरिया भीम निषाद पप्पू ठाकुर ताकेश्वरी साहू प्रतिभा हूमने प्राची कुटारे सहित पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |