गरियाबंद, 05 दिसम्बर 2025/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारु एवं पारदर्शी रूप से लगातार जारी है। ग्राम पंचायत लोहरसी के सरपंच श्री लोमस राम साहू ने लोहरसी उपार्जन केंद्र में 100 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित व्यापक किसान हितैषी व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया। श्री साहू ने बताया कि इस वर्ष ऑनलाइन टोकन वितरण की सुविधा से किसानों को अधिक राहत मिली है। अब घर बैठे ही किसान अपना टोकन प्राप्त कर अगले दिन धान विक्रय कर सकते हैं। पहले सामूहिक रूप से गांव के आधार पर बारी आने का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष में 70 प्रतिशत किसान स्वयं ऑनलाइन टोकन काट रहे हैं और 30 प्रतिशत किसानों को समिति के माध्यम से यह सुविधा प्रदान की जा रही है। सरकार हमारे अन्नदाताओं का सम्मान करते हुए 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी सुनिश्चित की है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री एवं राज्य शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए समय पर बारदाना उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था, आर्द्रता मापन, शुद्ध तौल, हेमालों की पर्याप्त संख्या, प्रतिदिन निर्धारित आवक अनुसार पूर्ण खरीदी तथा धान परिवहन की फोटो अपलोड करने सहित पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है। जिले में धान खरीदी की यह सुगम एवं मजबूत व्यवस्था सरकार की किसान-केंद्रित नीतियों की सफलता मिल रही है।

.jpg)