Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गरियाबंद पुलिस द्वारा दो प्रकरणों में कुल 26 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।


गरियाबंद पुलिस द्वारा दो प्रकरणों में कुल 26 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

कार्यवाही थाना गरियाबंद।


 *विवरणः* - गरियाबंद पुलिस का नशे के विरूद्ध एक विशेष अभियान “नया सवेरा“ के अंतर्गत अवैध शराब बेचने, पिलाने व अन्य नशीली पदार्थों पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत मुखबीर एवं पेट्रोलिंग सक्रिय किया गया है। इसी दौरान दिनांक 27.01.2026 को थाना गरियाबंद को जरिये मुखबीर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना गरियाबंद पुलिस टीम द्वारा अवैध कच्ची महुआ देशी शराब के विरुद्ध धर पकड़ की कार्रवाई हेतु ग्राम गरभनतोरा की ओर रवाना हुए, मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर पहुच कर घेरा बंदी कर दो आरोपियों को मौके पर पकड़ा गया। जिनका नाम-पता पुछे जाने पर आरोपी अपना नाम 1) जितेंद्र कुमार नेताम पिता बुधराम नेताम उम्र 22 वर्ष सकिन गरभनतोरा, थाना व जिला गरियाबंद छ.ग. के कब्जे से 15-15 लीटर वाली पिला रंग की दो जरकिन में भरा हुआ 15 लीटर एवं 01 लीटर कुल 16 लीटर कीमती 3200 रूपये का कच्ची महुवा शराब जप्त, 2) हुमनी बाई कमार पति दुलार सिंह कमार उम्र 29 वर्ष साकिन गरभनतोरा थाना व जिला गरियाबंद छ.ग. आरोपी के कब्जे से 10 लीटर वाली जरकिन में 08 लीटर व 02 लीटर वाली स्प्राईड के बाटल में 02 लीटर कुल 10 लीटर कीमती 2000 रूपये दोनों प्रकरणों का कुल 26 लीटर कुल जुमला कीमती 5200 रूपये का कच्ची महुआ शराब को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। आरोपियों का कृत्य आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।


*गिरफ्तार आरोपी -*

1) जितेंद्र कुमार नेताम पिता बुधराम नेताम उम्र 22 वर्ष सकिन गरभनतोरा, थाना व जिला गरियाबंद छ.ग.।

2) हुमनी बाई कमार पति दुलार सिंह कमार उम्र 29 वर्ष साकिन गरभनतोरा थाना व जिला गरियाबंद छ.ग.।


 *जप्त सामग्री -* 1) 15-15 लीटर वाली पिला रंग की जरकिन में भरा हुआ 15 लीटर एवं 01 लीटर कुल 16 लीटर कीमती 3200 रूपये का कच्ची महुवा देशी शराब।

2) 10 लीटर वाली जरकिन में 08 लीटर व 02 लीटर वाली स्प्राईड के बाटल में 02 लीटर कुल 10 लीटर कीमती 2000 रूपये का कच्ची महुवा देशी शराब।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |