Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शासन द्वारा प्रतिबंधित सीनापाली एरिया कमेटी एवं एसडीके एरिया कमेटी का अपने धारित हथियारों के साथ समर्पण

 दिनांकः- 19/01/2026

शासन द्वारा प्रतिबंधित सीनापाली एरिया कमेटी एवं एसडीके एरिया कमेटी का अपने धारित हथियारों के साथ समर्पण

➡️ *अंजू उर्फ कविता, डीजीएन डिवीजन सचिव/डिवीजनल कमेटी सदस्य/एसडीके एसी सचिव, 08 लाख रूपये के ईनामी, एके 47 हथियार के साथ*  

➡️ *बलदेव उर्फ वामनवट्टी, डिवीजनल कमेटी सदस्य/सीनापाली एसी प्रभारी, 08 लाख रूपये के ईनामी, एके 47 हथियार के साथ*  

➡️ *डमरू उर्फ महादेव, डिवीजनल कमेटी सदस्य, 08 लाख रूपये के ईनामी, एके 47 हथियार के साथ*  

➡️ *सोनी उर्फ बुदरी, सीनापाली एरिया कमेटी सचिव, 08 लाख ईनामी, एसएलआर हथियार के साथ*

➡️ *रंजीत उर्फ गोविंद, सीनापाली एरिया कमेटी सदस्य, 05 लाख ईनामी, एसएलआर हथियार के साथ* 

➡️ *पार्वती उर्फ सुक्की कारम, सीनापाली एरिया कमेटी सदस्य, 05 लाख रूपये का ईनामी,* 

➡️ *रतना, सीनापाली एरिया कमेटी (पार्टी सदस्य), 01 लाख रूपये के ईनामी, 303 हथियार के साथ*

➡️ *नवीता, सीनापाली एरिया कमेटी (पार्टी सदस्य), 01 लाख रूपये के ईनामी,*

➡️ *सरूपा, एसडीके एरिया कमेटी (पार्टी सदस्य)- 01 लाख रूपये के ईनामी,*

➡️ *09 माओवादियों द्वारा 06 आटोमेटिक हथियारों के साथ गरियाबंद में आत्मसमर्पण।*

➡️ *कुल 45 लाख के ईनामी माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण।* 


 जिले में सक्रिय समस्त माओवादी एरिया कमेटियों को सम्पूर्ण रूप से समर्पण कराने हेतु शासन के आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के माध्यम से निरंतर अपील किया जा रहा था। लगातार गरियाबंद पुलिस की ई-30 टीम, कोबरा, एसटीएफ एवं सीआरपीएफ के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के तहत निरंतर चल रहे प्रयास से प्रभावित होकर आज प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के सीनापाली एरिया कमेटी एवं एसडीके एरिया कमेटी के समस्त सक्रिय 09 हार्डकोर कुल 45 लाख रूपये के ईनामी माओवादियों द्वारा हिंसा एवं विनाष के मार्ग को त्याग कर अपने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया जा रहा है। आत्मसमर्पित माओवादियों का विवरण निम्नानुसार है-


*(01) अंजू उर्फ कविता, उम्र 40 वर्ष -* 

ग्राम-ऐरमामड, पंचायत- पोलेमपल्ली, तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा की रहने वाली है।  

वर्ष 2004 को संगठन में शामिल होकर कोंटा क्षेत्र में सक्रिय रही। 

वर्ष 2010 को विस्तार के लिये गरियाबंद भेजे। 

फिर वर्ष 2010 से लेकर यह सीनापाली एरिया कमेटी में जनवरी 2025 तक सक्रिय रही। 

जनवरी 2025 से अब तक एसडीके एरिया कमेटी में सक्रिय रही साथ ही डीजीएन डिवीजन सचिव के  प्रभार में भी कार्यरत् थी। 

इसके विरूद्व गरियाबंद जिले में कुल 19 अपराध पंजीबद्व है।  


*(02) बलदेव उर्फ वामनवट्टी -* 

ग्राम-बडेकिलेपाल, थाना-कोडेनार, जिला-बस्तर (छ.ग.) का रहने वाला है। 

वर्ष 2006 को माओवादी संगठन में शामिल होकर वर्ष 2007-2008 में गरियाबंद क्षेत्र में कार्यरत् रहा।  

वर्ष 2010 से जनवरी 2025 तक एसडीके एरिया कमेटी में सक्रिय रहा। 

जनवरी 2025 से अब तक सीनापाली एरिया कमेटी में सचिव के रूप में कार्यरत् रहा। 

इसके विरूद्व गरियाबंद जिले में कुल 29 अपराध पंजीबद्व है।  

*(03) डमरू उर्फ महादेव, उम्र 35 वर्ष  -* 

ग्राम- इतुलवाडा, पंचायत-बेच्चा, थाना-छोटेडोंगर, जिला-नारायणपुर का रहने वाला है।

अपै्रल- 2006 को दौला एरिया कमेटी में पार्टी सदस्य के रूप में भर्ती होकर वर्ष 2007 तक सक्रिय रहा।  

2007 से 2009 तक 17 नंबर पीएल में कार्य किया। 

2009 से 2013 तक एसजेडसी- प्रकार का प्रोटेक्शन में रहा।  

2013 से सप्लाई टीम का गठन कर सप्लाई टीम का कमाण्डर बनाकर वर्ष 2014 को ओडिसा स्टेट कमेटी में भेजा गया तब से लेकर अब तक उसी टीम में सक्रिय रहा। 

इसके विरूद्व गरियाबंद जिले में कुल 01 अपराध पंजीबद्व है।  


*(04) सोनी उर्फ बुदरी मुरिया, उम्र 37 वर्ष -* 

ग्राम-एटेगट्टा, पंचायत- दरभा, थाना- एर्राबोर, जिला-सुकमा का रहने वाली है। 

वर्ष 2005 को माओवादी संगठन में शामिल होकर 2010 तक बाल संगठन में सक्रिय रही। 

वर्ष 2010 से विस्तार के लिये गरियाबंद आयी फिर यहां सीसी-संग्राम के प्रोटेक्शन टीम में शामिल होकर वर्ष 2020 तक प्रोटेक्शन टीम में सक्रिय रही। इसी दौरान इसे एसीएम भी बनाया गया।  

वर्ष 2020 से अब तक सीनापाली एरिया कमेटी में सक्रिय रहा। इसी एरिया कमेटी में सक्रिय रहने के दौरान इसे वर्ष 2023 को सीनापाली एरिया कमेटी सचिव भी बनाया गया था।  

इसके विरूद्व गरियाबंद जिले में कुल 06 अपराध पंजीबद्व है।  


*(05) रंजीत उर्फ गोविंद -* 

ग्राम-कायका, थाना-गंगालूर, जिला बीजापुर का रहने वाला है। 

वर्ष 2008 को गंगालूर एरिया कमेटी में शामिल होकर 2010 तक पार्टी सदस्य के रूप में सक्रिय रहा।  

वर्ष 2010 को गरियाबंद गुड्डू उर्फ जयराम के साथ विस्तार के लिये आया।  

वर्ष 2010 को सोनाबेडा एरिया कमेटी में सक्रिय रहा। 

2014 को सोनाबेडा एलजीएस का कमाण्डर बनाया गया तब से एलजीएस में सक्रिय रहा लेकिन एलजीएस के बाकी साथियों के मर जाने के बाद से यह 2025 से अब तक सीनापाली एरिया कमेटी में कार्य कर रहा था। 

इसके विरूद्व गरियाबंद जिले में कुल 02 अपराध पंजीबद्व है।  


*(06) पार्वती उर्फ सुक्की कारम, उम्र 37 वर्ष  -* 

ग्राम- तिमेनार, थाना-मिरतुर, जिला बीजापुर का रहने वाली है।

वर्ष 2007 को माओवादी संगठन में शामिल होकर 2010 तक सीएनएम में कार्य किया है। 

जुलाई 2010 को गरियाबंद क्षेत्र में आई है। फिर इसे एसडीके एरिया कमेटी में शामिल किया गया तब से लेकर 2026 अब तक इसी एरिया कमेटी में सक्रिय रही।  

इसके विरूद्व गरियाबंद जिले में कुल 11 अपराध पंजीबद्व है।  


*(07) रतना उर्फ सोमडी कुंजाम -* 

ग्राम-पुरसम, थाना-बासागुडा, जिला बीजापुर का रहने वाली है।

वर्ष 2016 को संगठन में शामिल होकर सीसी-मनोज के प्रोटेक्शन टीम सक्रिय रहीं  

सितम्बर 2025 को सीसी-मनोज के मारे जाने के बाद से अब तक सीनापाली एरिया कमेटी में बलदेव के साथ सक्रिय रही। 

इसके विरूद्व गरियाबंद जिले में कुल 01 अपराध पंजीबद्व है।  


*(08) नवीता उर्फ डांगी मंडावी -* 

ग्राम-मोरपल्ली, थाना-कोंटा, जिला सुकमा का रहने वाली है।

वर्ष 2022 को माओवादी संगठन में शामिल हुई।  

गरियाबंद में इसे भेजा गया फिर 2022 से एसजेडसी- प्रमोद उर्फ पाण्डु की गार्ड रही। 

सितम्बर-2025 को पाण्डु के मरने के बाद से यह एसडीके एसी सचिव- अंजू के साथ कार्य कर रही थी। 

*(09) सरूपा -* 

ग्राम-नेडिम, थाना-बासागुडा, जिला बीजापुर का रहने वाली है।

वर्ष 2023 को जगरगुण्डा एलओएस में शामिल हुई।  

वर्ष 2023 को बदली कर इसे कालाहाण्डी एरिया में भेजा गया। 

वर्ष 2023 को ही इसे बदली कर एसडीके एरिया कमेटी अंजू की गार्ड बनाय गया तब से लेकर अब तक अंजू के साथ कार्य कर रही थी। 

इसके विरूद्व गरियाबंद जिले में कुल 01 अपराध पंजीबद्व है।  




शासन की आत्मसमर्पण-पुनर्वास नीति के तहत समर्पण करने पर पद अनुरूप ईनाम राशि की सुविधा, हथियार के साथ समर्पण करने पर ईनाम राशि की सुविधा, बिमार होने पर स्वास्थ्य सुविधा, आवास की सुविधा, रोजगार की सुविधा को देखते हुये इनके कई माओवादी साथी (टिकेश, प्रमीला, लक्ष्मी, मैना, क्रांति, राजीव, ललिता, दिलीप, दीपक, मंजुला, सुनीता, कैलाश, रनिता, सुजीता, राजेन्द्र, दीपक, जानसी) आत्मसमर्पण कर शासन के इन्ही योजनाओं का लाभ उठा रहे है, जिसके बारे में इन लोगो को समाचार पत्रो व स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से जानकारी मिलता था। गरियाबंद पुलिस द्वारा जंगल-गांवों में प्रचारित समर्पण नीति के पोस्टर-पाम्पलेट मिलते थे, जिससे इनके मन में विचार आया कि ये लोग क्यों जंगल में पशुओं की तरह दर-दर भटक रहे है। माओवादियों की खोखली हो चुकी विचारधारा, जंगल की परेशानियां, शासन की पुनर्वास नीति तथा आत्मसमर्पित साथियों के खुशहाल जीवन से प्रभावित होकर ये लोग भी अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिताने के लिए आत्मसर्मपण के मार्ग को अपनाये है।                                                                                                ➡️ दोनो एरिया कमेटी के 09 माओवादियों को आत्ममर्पण कराने में गरियाबंद पुलिस की E30, 19 Bn CAF, STF, 65 Bn CRPF, 211 Bn CRPF  तथा Cobra 207 Bn का विशेष योगदान रहा।

➡️ आत्मसमर्पण के लिए इस नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैः- नक्सल सेल गरियाबंद-94792-27805

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |